मैनपुरी में मुस्लिम युवक का बना दिया एससी/एसटी का जाति प्रमाणपत्र
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मैनपुरी में मुस्लिम युवक का बना दिया एससी/एसटी का जाति प्रमाणपत्र
किशनी /मैनपुरी- तहसील किशनी में कुछ लेखपालों ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण कर उनका दुरूपयोग करना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों की शिकायतें भी हुईं हैं पर कार्यवाही न होने के कारण अनियमिततायें बढती जा रहीं है। भारतीय किसान यूनियन(किसान) के तहसील प्रभारी उमेश पाण्डेय ने शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार विशाल यादव को जिलाधिकारी के नाम दिये ज्ञापन में आरोप लगाया कि उनके लेखपाल द्वारा एक मुस्लिम युवक नसीम मोहम्मद पुत्र आकूब खान का अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बना दिया है। उन्होंने लिखा कि उक्त कृत्य बिना मोटी रिश्वत लिये नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नसीम मोहम्मद द्वारा जनसेवा केन्द्र से एक जुलाई को तहसीलदार किशनी की आईडी पर आवेदन किया गया था। तहसीलदार ने अगले ही दिन लेखपाल की आईडी में संदेश फॉरवर्ड कर दिया। लेखपाल ने शीघ्रता दिखाते हुये तीन जुलाई को ही अपनी रिपोर्ट लगादी।रिपोर्ट में लेखपाल बलदेव ने उसकी जाति नट बताई। गौरतलब है कि इतनी जल्दी कोई लेखपाल रिपोर्टर तभी लगाता है जब कोई बहुत ही जरूरत हो। अन्यथा लोग दस दस दिनों तक परेशान होते रहते हैं। उनका यह भी कहना है कि मुस्लिम समाज के लोग पिछडे वर्ग में तो आते हैं पर अनुसूचित जाति या जनजाति में नहीं। बतादें कि उक्त लेखपाल के खिलाफ इससे पूर्व भी कुछ लोगों ने शपथपत्र देकर रिश्वत लेने तथा न देने पर पैमाईश न करने तथा शिकायत करने पर पत्ता निरस्तवरणे की धमकी देने की शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ जांच तथा कार्यवाही की मांग की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
