नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या में गुंजा बम-बम भोले का जयकारा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या में गुंजा बम-बम भोले का जयकारा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: अयोध्या में गुंजा बम-बम भोले का जयकारा

अयोध्या की गलियों में आस्था का जनसैलाब अयोध्या जिले की राम नगरी धाम अयोध्या में भोले के भक्तों का उमड़ा हुजूम। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे के साथ राम नगरी गुंजायमान हुई। लाखों शिव भक्त (कांवड़िए) अयोध्या से सरयू जल कावड़ लेकर अपने गंतव्य के लिए हुए रवाना । जो 26 जुलाई को अपने इष्ट को मनोकामनाएं पूरी करने के लिए जलाभिषेक करेंगे। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जुलाई मंगलवार को भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए अयोध्या में शिव भक्त कावड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। आस्था का यह जनसैलाब रामनगरी में 2 साल बाद उमड़ पड़ा है। क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते 2 साल यात्रा पर पाबंदी लगी हुई थी। लेकिन इस बार पाबंदी हटने के बाद आस्था का जनसैलाब राम नगरी में दिखाई दे रहा है।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के आलावा बिहार और नेपाल से शिव भक्त राम नगरी पहुंच कर सरयू स्नान कर, नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर सरयू से कावड़ लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है, तो वही कुछ कवड़िए श्री राम जन्मभूमि में भगवान राम, हनुमानगढ़ी में हनुमान लला, कनक भवन आदि मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद कावड़ जल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान शिव भक्त राम की पैड़ी में भी स्नान लुफ्त उठाने में पीछे नहीं हैं। राम नगरी में हर तरफ भोले के भक्त ही दिखाई दे रहे है। बम बम भोले के जयकारे के साथ राम नगरी से निकलने वाले हर कवड़िए के कंधों पर कावड़ (सरयू जल) है। इस बार महिला कवड़िए के साथ बाल कवड़िए की संख्या भी है। सभी कवड़िए अपनी अपनी मन्नतों को लेकर कावड़ लेने अयोध्या आए हुए हैं। अयोध्या में नेशनल हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। शनिवार को पांच लाख से अधिक कांवरिए अयोध्या पहुंचकर सरयू जल (कावड़) लेकर, सिद्धार्थ नगर, सिवान, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर,श्रावस्ती, बहराइच, नेपाल के लिए निकल चुके हैं। शनिवार सुबह से लेकर रात तक राम नगरी में शिवभक्त ही दिखाई दे रहे हैं। कावड़ यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कावड़ यात्रा में 5 साल के छोटे कवड़िए भी अपने परिजनों के साथ कावड़ लेने पहुंचे हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!