नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरदोई में दबिश के दौरान लगभग 145 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गईः-रवि शंकर – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

हरदोई में दबिश के दौरान लगभग 145 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गईः-रवि शंकर

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :हरदोई :: आदित्य गौतम :: हरदोई में दबिश के दौरान लगभग 145 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गईः-रवि शंकर

हरदोई। आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने बताया है कि आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान में आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 गिरिराज सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 ज्योत्सना शर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेन्द्र प्रताप सिंह एवम पुलिस टीम द्वारा मय आबकारी स्टाफ के साथ थाना बघौली के अंतर्गत स्थित ग्राम धनौरा, परन्नुवा, थाना मल्लावा के ग्राम नयागाँव, थाना पाली के ग्राम परेली, हरनखुदा में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के घरों व आसपास के खेतों, तालाब के किनारे, आदि में दबिश की कार्यवाही की गई।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

दबिश के दौरान लगभग 145 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई एवम लगभग 400 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ मे 8 अभियोग पंजीकृत किए गए, साथ ही इसी क्रम में ग्राम के लोगों को नकली सस्ती मदिरा से दूर रहने व उक्त के सेवन से जनस्वास्थ्य को होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया तथा टोल फ्री नंबर 14405, व व्हाट्सएप नंबर 9454 466019, का प्रचार प्रसार किया गया। गांव में या आस-पास किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि अवैध शराब बनाने या बेचने का काम किया जाता है तो इसकी गोपनीय सूचना आबकारी विभाग व पुलिस को देने के लिए कहा गया। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!