अयोध्या में अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं का भी निस्तारण त्वरित गति से समय से किया जाएगा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: अयोध्या में अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं का भी निस्तारण त्वरित गति से समय से किया जाएगा
अयोध्या। 29 जुलाई। जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरे लगन, मेहनत एवं इमानदारी से कार्य कर शासन के निर्देश एवं ग्राम्य विकास के लक्ष्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं का भी निस्तारण त्वरित गति से समय से किया जाएगा। उक्त बात आज जनपद अयोध्या के नवागत जिला विकास अधिकारी उपेंद्र प्रसाद पाल ने जिले के ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों एवं उनके साथ गए अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की एक शिष्टाचार मुलाकात में कही । नवागत जिला विकास अधिकारी श्रीपाल का आज ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा बुकें भेंट कर स्वागत किया गया।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
स्वागत के दौरान जिला विकास अधिकारी श्री पाल ने संघ के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं को समय रहते रखने पर निश्चित तौर पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। उनके स्वागत के दौरान उपस्थित संघ के पदाधिकारियों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी इस शिष्टाचार मुलाकात में शासन के निर्देश एवं ग्राम विकास के लक्ष्य के प्रति त्वरित एवं गुणवत्ता परक निस्तारण की अपेक्षा भी किया । नवागत जिला विकास अधिकारी श्री पाल जी के आने से पूर्व जिला विकास अधिकारी का चार्ज परियोजना निदेशक आर पी सिंह जी के पास था। ग्राम विकास अधिकारी संघ एवम संयुक्त खंड विकास अधिकारियो द्वारा परियोजना निदेशक श्री सिंह एवं डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी की उपस्थिति में नवागत जिला विकास अधिकारी श्री पाल जी को बुकेँ भेंट कर स्वागत किया गया जिसमें मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, संयुक्त खंड विकास अधिकारी बीकापुर बद्री प्रसाद वर्मा, संयुक्त खंड विकास अधिकारी सोहावल विमलेश मोहन श्रीवास्तव, संघ के जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी संतोष पांडे, बद्रीनाथ पांडे, अवनीश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार दुबे, शुभम शुक्ला उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अखिलेश कुमार सिंह भी स्वागत में उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
