आशा संगिनी पर एफआइआर दर्ज हरदोई/टोडरपुर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : हरदोई :: आदित्य गौतम :: आशा संगिनी पर एफआइआर दर्ज हरदोई/टोडरपुर
आशा बहुओं से पारिश्रमिक के नाम पर वसूली के मामले में टोडरपुर विकास खंड में तैनात बीपीएम (ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर) व आशा संगिनी पर एफआइआर दर्ज हरदोई/टोडरपुर। हरदोई जिले के टोडरपुर ब्लाक में आशा बहुओं से पारिश्रमिक के नाम पर वसूली के मामले में टोडरपुर विकास खंड में तैनात बीपीएम (ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर) व आशा संगिनी पर एफआइआर दर्ज कराई गई है। सीएमओ ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस के साथ ही विभागीय जांच भी हो रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
टोडरपुर ब्लाक में कार्यरत आशा बहू सत्यपाल, सुधा, सोनी, माल्ती, मुकलेश, रूबी आदि ने कोविड काल में कार्य के बदले में मिले 12-12 हजार रुपये में से चार-चार हजार रुपये की वसूली समेत अन्य मदों में भी वसूली के आरोप लगाए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर उसी की जांच हुई और एफआइआर के आदेश हुए थे। हालांकि कोई आशा बहू एफआइआर के लिए आगे नहीं आई, सीएमओ डॉ. देश दीपक पाल खुद गए और आखिर में मंगलवार की रात हरियावां थाना क्षेत्र निवासी आशा बहू फूलमती की तहरीर पर बीपीएम शेखर गुप्ता व आशा संगिनी प्रतिभा सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा हैै कि इस पूरे वसूली के मामले में अन्य भी शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि उसकी भी जांच हो रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
