नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: सर्वेश कुमार राज :: अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप,

लखीमपुर खीरी 29 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अल्पसंख्यक समुदाय में (मुस्लिम, सिख, ईसाई,बौद्ध जैन एवं पारसी) के छात्र-छात्राओं हेतु प्रीमैट्रिक पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मींस योजना के तहत वर्ष 2022-23 में आवेदन ऑनलाइन करने की तिथि भारत सरकार द्वारा समय सारणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्री मैट्रिक हेतु 20 जुलाई को पोर्टल खुलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, आईएनओ लेवल वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर व सेकंड लेवल वेरिफिकेशन की 31 अक्टूबर तिथि नियत है। वही पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मींस हेतु 20 जुलाई को पोर्टल खुलेगा जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर नियत है।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

आईएनओ लेवल वेरिफिकेशन 15 अक्टूबर व द्वितीय स्तरीय वेरीफिकेशन 30 नवंबर को होगा। उन्होंने जनपद के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए बताया कि कि जो सरकारी संस्थानों महाविद्यालयों मदरसों में अध्ययन कर रहे हो और पाठ्यक्रम न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का हो और आवेदक पिछले बोर्ड कक्षा में परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं, ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन करने से पहले पूर्व में प्राप्त आईडी पासवर्ड के जरिए अपनी शिक्षण संस्था का एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी करना सुनिश्चित करें इसके बाद ही छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया जा सकेगा छात्रवृत्ति से संबंधित अधिक जानकारी हेतु, http://scholarships.gov.in पर्थ वा जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर लखीमपुर में प्रत्येक कार्य दिवस में संपर्क कर प्राप्त कर सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!