अमांपुर में हुई पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : कासगंज :: रवीश कुमार गौतम :: अमांपुर में हुई पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील
यूपी कासगंज l अमांपुर कस्बा के कोतवाली परिसर में सावन माह, कांवड यात्रा, मोहर्रम, रक्षाबंधन पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य की अध्यक्षता में हुआ। कोतवाली प्रभारी ने स्थानीय लोगों से कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि सावन मास, कांवड मेला और मोहर्रम, रक्षाबंधन पर्व को लेकर शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाएं। कांवरियों को कोई दिक्कत न हो। इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार ने कहा ने बाइक सवारों से हेलमेट का प्रयोग करने व सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाओं का विश्वास नही करे। कस्बा ईचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि बगैर अनुमति के डीजे साउंड पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान एसआई औसान सिंह, एसआई शांति स्वरूप, समाज सेवी धीरज गुप्ता रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, विजयप्रकाश गुप्ता, जाहिद हुसैन, मोहम्मद राशिद खान, रामपाल सिंह, प्रधान बदरुल हसन, प्रधान विकास यादव, प्रधान सुगन्ध सिंह, प्रधान लल्लू सिंह, संजय शाक्य, अरबाज खान, बबलू यादव सभासद, सत्यप्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, राहुल जौहरी, तिर्मल सिंह, अवधेश कुमार, गौरव गुप्ता, इस्लाम अली, बॉबी, शशांक दुबे, प्रेम पाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
यूपी कासगंज l अमांपुर कस्बा के कोतवाली परिसर में सावन माह, कांवड यात्रा, मोहर्रम, रक्षाबंधन पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य की अध्यक्षता में हुआ। कोतवाली प्रभारी ने स्थानीय लोगों से कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि सावन मास, कांवड मेला और मोहर्रम, रक्षाबंधन पर्व को लेकर शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाएं। कांवरियों को कोई दिक्कत न हो। इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार ने कहा ने बाइक सवारों से हेलमेट का प्रयोग करने व सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाओं का विश्वास नही करे। कस्बा ईचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि बगैर अनुमति के डीजे साउंड पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान एसआई औसान सिंह, एसआई शांति स्वरूप, समाज सेवी धीरज गुप्ता रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, विजयप्रकाश गुप्ता, जाहिद हुसैन, मोहम्मद राशिद खान, रामपाल सिंह, प्रधान बदरुल हसन, प्रधान विकास यादव, प्रधान सुगन्ध सिंह, प्रधान लल्लू सिंह, संजय शाक्य, अरबाज खान, बबलू यादव सभासद, सत्यप्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, राहुल जौहरी, तिर्मल सिंह, अवधेश कुमार, गौरव गुप्ता, इस्लाम अली, बॉबी, शशांक दुबे, प्रेम पाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]