नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या में ग्राम न्यायालय से गरीबों को मिलेगा सस्ता व शुलभ न्याय : जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या में ग्राम न्यायालय से गरीबों को मिलेगा सस्ता व शुलभ न्याय : जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: अयोध्या में ग्राम न्यायालय से गरीबों को मिलेगा सस्ता व शुलभ न्याय : जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील के नगर पंचायत निकट ग्राम न्यायालय का उद्घाटन जिला जज संजीव फौजदार के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उक्त मौके पर मौजूद अधिवक्ता गणों ने माला पहनाकर स्वागत किया, उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त होगा।उन्होंने यह भी कहा कि न्याय को लोगों के घर तक पहुंचाने की मंशा से ग्रामीण न्यायालयों की स्थापना की गई है। त्वरित व सुलभ न्याय के लिए यदि जरूरत समझी जाएगी तो मोबाइल कोर्ट के माध्यम से संबंधित गांव विशेष में मौके पर सुनवाई की जा सकेगी। किसी भी सूरत में छह माह की समय सीमा में वाद का निपटारा कर दिया जाएगा।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

कोर्ट में दो साल तक की सजा वाले मुकदमें, बिजली चोरी, 125-सीआरपीसी, बाइक चालान, 25000 की धनराशि तक के सिविल केस आदि की सुनवाई की जाएगी। उद्घाटन के दौरान कुलदीप सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक अधिकारी ग्राम न्यायालय राजदीप सिंह के अलावा उप जिला अधिकारी बीकापुर प्रशांत कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रमोद कुमार यादव, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ,ईओ नगर पंचायत श्रीमती रागिनी वर्मा, बीकापुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम सजीवन पांडे, श्रीकांत त्रिपाठी, मंसाराम वर्मा हरगोविंद वर्मा तुलसीराम तिवारी श्याम नारायण पांडे अवध राम यादव महावीर गुप्ता समेत दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे दो स्टाफ की हुई नियुक्ति ग्रामीण न्यायलय में जज के साथ-साथ दो स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है। इनमें पेशकार संदीप कुमार, लिपिक मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है। ग्रामीण न्यायालय मंगलवार से विधिवत अपना कार्य शुरू कर देगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!