सिद्धार्थनगर में आठ माह पूर्व कमाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत,हत्या की आशंका
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :सिद्धार्थनगर :: मुकेश गौतम :: सिद्धार्थनगर में आठ माह पूर्व कमाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे
मौत,हत्या की आशंका
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनियां बुजुर्ग गांव निवासी हैदराबाद गया था कमाने सिद्धार्थनगर।भनवापुर।आठ माह पूर्व हैदराबाद कमाने गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों के मौत हो गई।परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए डुमरियागंज थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।वहीं हैदराबाद पुलिस ने लाश का पीएम करा कर लाश को मृतक के घर भिजवा दिया जो मंगलवार को शाम करीब चार बजे घर पहुंचा।प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनियां बुजुर्ग गांव निवासी राम निवास पांण्डेय (32साल)आठ माह पूर्व अपने निवासी मोहम्मद उस्मान,मोहम्मद सलाम तथा महफूज के साथ मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गया था।जिसका सोमवार को सुबह नौ बजे मौत होने की खबर आयी।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया ,आठ साल का बेटा अरूण ,छ: साल का बेटा अमित तथा सत्तर वर्षीय वृद्ध माता शांती को छोड़ गया।जिनका रो रो कर बुरा हाल है।मौत के कुछ घंटे पहले हुई थी पत्नी से बात।भनवापुर। मृतक राम नेवास पांण्डेय की पत्नी गुड़िया ने बताया कि रविवार को रात करीब नौ बजे उसकी पति राम निवास पांण्डेय से बात हुई तो पति ने उपरोक्त तीनो पर पैसा ना देने का आरोप लगाने के साथ ही झगडा करने की बात कही थी।रविवार की रात ही हमारे पति को छत से नीचे फेंक दिया और उनके किसी भी परिजनों ने पति के मौत की सूचना नही दिया।सोमवार को सुबह करीब नौ बजे हैदराबाद में करीब साठ किमी. दूरी पर रह रहे जेठ के लड़के ने पति के मौत की सूचना दी।शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात।भनवापुर।डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनियां बुजुर्ग गांव निवासी की मौत हैदराबाद में होने तथा परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप गांव के ही एक समुदाय विशेष पर लगाने के कारण लाश गांव पंहुचने पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में कोतवाल डुमरियागंज संजय मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने मीटिंग का हवाला देकर फोन काट दिया वही क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले की अनभिज्ञता जाहिर की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
