गोवर्धन में तेल के खेल का भंडाफोड़, अवैध रुप से चल रहा था पेट्रोल पंप
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
मथुरा(चंदू मौर्य- ब्यूरो रिपोर्ट )
गोवर्धन में तेल के खेल का भंडाफोड़, अवैध रुप से चल रहा था पेट्रोल पंप
गोवर्धन। गोवर्धन में पेट्रोलियम तेल का बड़ा खेल सामने आया है। जो कि पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। लंबे समय से चल रहे अवैध पेट्रोल पंप का भंडाफोड़ गोवर्धन एसडीएम राहुल यादव ने किया। छापामार कार्रवाई में नगला गांठोली समीप से पेट्रोल पंप मशीन, पेट्रोल और डीजल से भरे भूमिगत दो टेंक जब्त किए गए। पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी यह पता करने में लगे हैं कि बड़े पैमाने पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कहां से किसके द्वारा की जा रही थी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
