मैनपुरी में पंजीयन सीमा से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों को पंजीकरण कराये जाने हेतु केम्प तय तिथियों में लगाए जाएंगे :– डिप्टी कमिश्नर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मैनपुरी में पंजीयन सीमा से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों को पंजीकरण कराये जाने हेतु केम्प तय तिथियों में लगाए जाएंगे :– डिप्टी कमिश्नर
मैनपुरी – डिप्टी कमिश्नर, नोडल अधिकारी राज्य कर उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने वाले व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने हेतु अधिक से अधिक व्यापारियों का जी.एस.टी. पंजीयन कराया जा रहा है। पंजीयन सीमा से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों को एवं स्वेच्छा से पंजीयन लेने वाले व्यापारियों को पंजीकरण कराये जाने हेतु 31 अगस्त तक मध्यान्ह 12 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक पंजीयन कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
उन्होने बताया कि दि. 04 अगस्त को राम जानकी मैरिज होम भोगांव, दि. 05 अगस्त को निकट बेवर बस स्टेण्ड, दि. 06 अगस्त को नगर पंचायत ज्योंति, दि. 08 अगस्त को नगर पंचायत कुरावली, दि. 10 अगस्त को क्रिश्चियन तिराहा, दि. 11 अगस्त को मदार गेट, दि. 16 अगस्त को ज्योंति तिराहा आगरा रोड, दि. 17 अगस्त को किशनी नगर पंचायत, दि.19 अगस्त को करहल नगर पंचायत, दि. 20 अगस्त को दीवानी रोड ईशन नदी पुल, दि. 22 अगस्त को निहाल गली घिरोर, दि. 23 अगस्त को राम जानकी मैरिज होम भोगांव, दि.24 अगस्त को निकट बेवर बस स्टेण्ड, दि. 25 अगस्त को नगर पंचायत ज्योंति, दि.26 अगस्त को नगर पंचायत कुरावली, दि. 27 अगस्त को क्रिश्चियन तिराहा, दि. 29 अगस्त को मदार गेट, दि. 30 अगस्त को ज्योंति तिराहा आगरा रोड, दि. 31 अगस्त को किशनी नगर पंचायत में पंजीयन कैम्प आयोजित कराये जायेंगे। जिसमें पंजीयन सीमा से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारी, स्वेच्छा से पंजीयन लेने वाले व्यापारी पंजीयन एवं पंजीयन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
