जिलाधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तगर्त ’’हर घर तिरंगा’’ कायर्क्रम को समस्त विद्यालयों के साथ की बैठक
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: जिलाधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तगर्त ’’हर घर तिरंगा’’ कायर्क्रम को समस्त विद्यालयों के साथ की बैठक
सबका नैतिक दायित्व है कि युवा पीडी को आजादी के स्वणिर्म इतिहास की जानकारी हो:- जिलाधिकारी मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तगर्त ’’हर घर तिरंगा’’ कायर्क्रम को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद के आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई., यूपी बोर्ड, महा विद्यालयों के समस्त विद्यालयों के प्रबन्धकों, प्रधानाध्यापकों, प्राचार्य के साथ आयोजित बैठक में कहा कि हम सबका नैतिक दायित्व है कि अपनी युवा पीडी को आजादी के स्वणिर्म इतिहास की जानकारी हो। उन्हें आजादी पाने के लिए दिये गये बलिदानों, देश को विभिन्न स्तर पर ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले वीर बलिदानियों, महा पुरूषों की जानकारी हो।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
हमें आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से एक अवसर प्राप्त हुआ है कि सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, किशोरों, युवाओं को महत्वपूर्ण सत्याग्रह, घटनाओं, देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को बलिदान करने वाले वीर-सपूतों, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों के जीवन, समाज के लिये किये गये सुधारों, क्रान्तिकारियों द्वारा दिये गये बलिदानों के बारे में बतायें। जिससे उनके अन्दर राष्ट्रीयता, एकता की भावना, अनुशासन, समाज सुधार, नेतृत्व देने की भावना जागृत हो सके। श्री सिंह ने कहा कि दि. 08 अगस्त को जनपद स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन विराट और भव्यता से किया जायेगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 15 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली प्रातः 10 बजे से राजकीय कन्या इंटर काॅलेज से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों, मार्गो, चैराहों से होते हुये लोहिया पार्क पर समाप्त होगी। सभी विद्यालयों के प्रबन्धकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों की सहभागिता होना आवश्यक है। तिरंगा रैली में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाये। रैली के दौरान प्रत्येक विद्यालय द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत 05-05 झाकियाॅ निकाली जायें, रैली में एन.एस.एस., एन. सी. सी. स्काउड गाइड, सैनिक स्कूल के बच्चे भी शामिल रहें। सुनिश्चित किया जाये कि डिग्री काॅलेज के बच्चे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भी प्रत्येक ब्लाॅक से 01-01 झाॅकी निकाली जायें। रैली हेतु रूट का निधार्रण तत्काल कराया जाये। रूट का निधार्रण इस प्रकार किया जाये कि शहर के मुख्य बाजार, आबादी के क्षेत्र आच्छादित हों सकें। रैली में तिरंगा थीम पर आधारित बैनर, पोस्टर भी लगाये जायें साथ ही बैण्ड-बाजों, लाउड स्पीकर के माध्यम से देशभक्ति पर आधारित गीत भी बजाये जायें। उन्होने कहा कि पीने हेतु स्वच्छ पानी, स्वल्पाहार, निधार्रित रूट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सहित समस्त मूलभूत व्यवस्थाएं रहें। जिससे रैली के दौरान प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि ’’हर घर तिरंगा’’ कायर्क्रम के तहत आयोजित विभिन्न कायर्क्रमों, सांस्कृतिक कायर्क्रमों के माध्यम से विद्यालयों में उत्सव का वातावरण सृजित किया जाये। सभी किशोरो, युवाओं, शिक्षकों की नाना प्रकार से भागीदारी सुनिश्चित करायी जाये, ’’हर घर तिरंगा’’ के अन्तगर्त बेहतर प्रदशर्न करने वाले 03 विद्यालयों को सम्मानित भी किया जायेगा। प्रत्येक विद्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन, स्वाधीनता पाने के उपरांत देश में हुए विकास, देश के वीर शहीदों पर आधारित चित्र कला, पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक विद्यालय में अलग से प्रतिदिन एक घंटा कक्षाएं आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आजादी पाने के लिए क्रातिंकारियों द्वारा दिए गए बलिदानों, 1800 से लेकर 1950 के मध्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान घटित महत्वपूणर् सत्याग्रह, घटनाओं, समाज सुधारों, संघर्षो में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों के जीवन के बारे में छात्रों को बताया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर विजय पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
