अयोध्या फेंको सेंटर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :अयोध्या:: फूलचन्द्र :: अयोध्या फेंको सेंटर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।
चिकित्सा शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच करके दवा वितरित किया गया तथा मोतियाबिंद के मरीजों को अस्पताल ले जाया गया
अयोध्या जिले के मारून द्वितीय जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद के निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 130 मरीजों का नेत्र परीक्षण करके निशुल्क दवा वितरित की गई। और लगभग दो दर्जन मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए एंबुलेंस की मदद् से अयोध्या फेंको सेंटर ले जाया गया।



तारुन विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय रामदास पुर में शुक्रवार को आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में डॉ राजेश पाठक, डॉक्टर संजय सिंह ने अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे और उन्होंने शिविर में आए मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। शिविर के आयोजक जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होने से क्षेत्र के गरीबों को काफी सुविधा मिल रही है।कैम्प में आंख का परीक्षण कराने पहुंची निधि कनौजिया कहा “आंखें हैं अनमोल रत्न”, आंख के बिना जीवन अंधकारमय होता है,आंख के बिना कोई भी वस्तु को देख नहीं सकते, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी बुजुर्ग लोग व माता, बहनें क्षेत्र में लगे कैम्प में परीक्षण कराकर आंख का सफल इलाज करवाएं,और नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प का लाभ उठाएं,मैं इस सराहनीय कार्य के प्रति आयोजक मण्डल को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं, जिसके उपरांत जिला पंचायत सदस्य ने कहां कि मै आगे भी इस तरह का आयोजन कराता रहूंगा। जिससे हमारे क्षेत्र की जनता को इसका लाभ बराबर मिलता रहें, शिविर में बृजेश कुमार, प्रधान गया प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन जलवंशी, पवन निषाद, दीपू कोरी ,सामाजिक कार्यकत्री निर्मला, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे और शिविर को संचालित करने में सहयोग किया। ब्यूरो रिपोर्ट फूलचन्द्र अयोध्या👇👇👇👇
संवाददाता : :मिहिनपुरवा -बहराइच :: अजीत कुमार चक्रवर्ती:: बहराइच मिहिनपुरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बखारी में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर कबड्डी का आयोजन किया गया कमेटी का नाम सेमरा बाबा है ।कमेटी का प्रबंधक: सुभाष चंद्र पहलवान, अध्यक्ष: देवनरायन, उपाध्यक्ष: अजीत कुमार चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष: रैदास,


सचिव: मनोहर, महामंत्री: धीरज भारती, मंत्री: धर्मेंद्र कुमार, एवं सदस्यगण रहे ग्राम पंचायत बखरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्राम वासियों के सौजन्य से कुश्ती कबड्डी एवं लंबी कूद का आयोजन निशुल्क कराया गया कबड्डी के मुख्य अतिथि सुनील सिंह थे ग्राम पंचायत बखारी के प्रधान अच्छे लाल यादव भी उपस्थित रहे कबड्डी का कार्यक्रम शांतिपूर्वक सफल हुआ जिसमें फर्स्ट विजेता बेगमपुर सेकंड विजेता गोपिया जीत हासिल किया। संवाददाता: अजीत कुमार चक्रवर्ती,मिहिनपुरवा (बहराइच)UP
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
