महिला शिक्षक ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, प्रधानाध्यापक पर रिपोर्ट दर्ज
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : बदायूं :: अमरेन्द्र सिंह :: महिला शिक्षक ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, प्रधानाध्यापक पर रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके के एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक ने अपने ही स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है महिला शिक्षक ने कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी, तब से जांच चल रही थी। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना सीओ सिटी करेंगे।महिला शिक्षक के मुताबिक वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं। उनके विद्यालय में संजीव कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक हैं। वह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। महिला शिक्षक के अनुसार प्रधानाध्यापक का रवैया ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि वह आपत्तिजनक हरकते करते हैं।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके के एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक ने अपने ही स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है महिला शिक्षक ने कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी, तब से जांच चल रही थी। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना सीओ सिटी करेंगे।महिला शिक्षक के मुताबिक वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं। उनके विद्यालय में संजीव कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक हैं। वह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। महिला शिक्षक के अनुसार प्रधानाध्यापक का रवैया ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि वह आपत्तिजनक हरकते करते हैं। वह कई बार प्रधानाध्यापक को चेतावनी दे चुकी हैं लेकिन वह नहीं माने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।महिला शिक्षक का यह भी कहना है कि संजीव शर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा को अपना रिश्तेदार बीएसए को अपना मौसा और डायट प्राचार्य को अपनी जाति का बताते हैं। कई-कई दिन स्कूल नहीं आते जब आते हैं तो एक साथ उपस्थिति लगा देते हैं। प्रधानाध्यापक की इन हरकतों से परेशान होकर उसने 23 जुलाई को स्कूल छोड़ दिया और अपने घर चली गई। उन्होंने कहा है कि अब वह कभी स्कूल नहीं आएंगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
