अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती की गला काट कर की गई निर्मम हत्या,
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती की गला काट कर की गई
निर्मम हत्या,
ब्राह्मण बेटी के हत्यारे को कड़ी सजा और परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा की रकम पर प्रशासन का आश्वासन शेष मांगे मुख्यमंत्री की वार्ता पर निर्भर वहीं हत्या करने वाला बगल के छतरा गांव के शत्रुघ्न यादव दुष्कर्म हत्या के आरोप में पुलिस ने जेल भेज दिया।मृतका के दाह संस्कार के लिए जुटी भीड़ जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का इंतजार करती रही,परंतु मुख्यमंत्री की बीसी की वजह से उन्होंने अपने प्रतिनिधि ए डी एम प्रशासन अमित सिंह पटेल और एसपी देहात को स्थिति संभालने और पीड़ित परिवार को आश्वस्त करने के लिए मौके पर भेजा था।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी अयोध्या ने 4 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से उनके प्रतिनिधि को सौंपा।जिसमें पीड़ित भाई को सरकारी नौकरी और पचास लाख रू की आर्थिक सहायता परिवार की सुरक्षा ,और फास्ट ट्रेक कोर्ट मैं मुकदमा चलाकर त्वरित न्याय दिलाने की मांग पर सीएम से वार्ता कर सरकारी नौकरी
पचास लाख का आर्थिक सहयोग को दिलाने के प्रयास का अलावा पीड़ित परिवार
को मुकदमे मे चार्ज सीट दाखिल कराकर त्वरित न्याय और दस लाख का मुआवजा देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर चाणक्य परिषद की टीम में पूर्व प्राचार्य डा राम तेज पांडे, अमरनाथ पांडे, चंद्र शेखर पांडे ,परमानंद पाठक ,कमलाकर चौबे, रामचरित्र पांडे, राधेश्याम पांडे, बाबूराम पांडे ,राममूर्ति तिवारी, प्रदीप तिवारी, राकेश मिश्रा, श्रीकांत द्विवेदी, मृत्युंजय मणि पाठक, आदित्य शुक्ला, निरंकार मणि त्रिपाठी लखनऊ, अमरनाथ तिवारी आदि हजारों की संख्या में ब्राह्मण और सहानुभूति मे भीड़ इकट्ठा थी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
