गहनाग मेला सकुशल सम्पन्न , एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजनपुलिस सुरक्षा कर्मियों का राहा बड़ा सहयोग
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : अयोध्या :: गोपीनाथ रावत :: गहनाग मेला सकुशल सम्पन्न , एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया
दर्शन पूजनपुलिस सुरक्षा कर्मियों का राहा बड़ा सहयोग
अमानीगंज -अयोध्या अयोध्या जिले के अमानीगंज विकास खण्ड थाना खंडासा के रामपट्टी गहनाग गांव में स्थित प्रसिद्ध नागपीठ गहनाग का वार्षिक बड़ा मेला सकुशल सम्पन्न हो गया सावन माह की नागपंचमी के बाद पड़ने वाले सोमवार को लगने वाले इस मेले में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया हजारों की संख्या में बड़े वाहनों से दूर- दूर व पास पड़ोस के जिलों से आये लोग लाइन में लगकर दर्शन पूजन कर रहे थे विभिन्न जनपदों से आने वाले दुकानदार दो दिन पहले ही पहुंच चुके थे मेले में लकड़ी और लोहे के सामनों की बिक्री ज्यादा रही।मेले में स्वयं सेवी संस्थाओं निरंकारी मिशन रूदौली, डा बंगाली रामनगर, आदि के तरफ से सेवा भोजन व जलपान कैम्प लगाया गया।मेले में एक लाख से अधिक लोगों ने दर्शन पूजन किया । मेले की सुरक्षा में लगा रहा प्रशासनिक अमला ,गहनाग मेले की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को लगाया गया था इसके साथ डेढ़ कम्पनी पीएसी अग्नि समन दस्ता दो दर्जन महिला पुलिस बीस सब इन्सपेक्टरों केसाथ खण्डासा थानाध्यक्ष सुरक्षा में दिन भर लगातार लगे रहे पांच स्थानों पर बैरियर लगाकर रूट बदला गया था खोया पाया कैम्प मे दर्जनों बिछड़े बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया!पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे उनके अनुसार14 स्थानों पर प्वाइंट बना कर पुलिस को तैनात किया गया था मेले के सकुशल निपटने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली इस मेले में पास पड़ोस के जिलों से भारी भीड़ जमा हो जाती है। मेले में खिलौने, बांसुरी, गुब्बारे ,खाद्य सामग्री, आर्टिफिशियल सामान ,झूला इत्यादि मनोरंजन संबंधी खरीदारी करते हुए व मनोरंजन देखते हुए लोगों का तांता लगा रहा। मेले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को व्याकुल देखा गया।बाक्स के लिए गहनाग मेले में सेवा की मिसाल पेश कर रहे डा. बंगाली गहनाग देव मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन और दवा की व्यवस्था करने वाले डॉक्टर बंगाली सेवा भावना की मिसाल कायम कर रहे हैं पिछले 25 वर्षों से रामनगर चौराहे पर दुकान करने वाले पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के निवासी डॉ बंगाली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की दवा इलाज के साथ-साथ उनके भोजन की भरपूर व्यवस्था करते हैं उनकी इसी भावना के कारण डॉक्टर बंगाली द्वारा लगाए जाने वाले सेवा केंद्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रहती है!
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
