चकमार्ग के खाली कराने की शिकायत करना , पीड़ित को पड़ रहा महगा,न्याय न मिलने से पीड़ित घर छोड़ने को हुई मजबूर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: चकमार्ग के खाली कराने की शिकायत करना , पीड़ित को पड़ रहा महगा,न्याय न
मिलने से पीड़ित घर छोड़ने को हुई मजबूर
अयोध्या जिले में थाना तारुन क्षेत्र अंतर्गत बरांव निवासी पीड़ित महिला का दबंगों के चलते घर छोड़ने को हुई मजबूर पीड़ित ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए कहां , दबंगों का हौसला सातवें आसमान पर है, वहीं दूसरी तरफ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी रामपुर भगन की पुलिस से सहमी नजर आ रही हैं, पीड़िता ने बयान देते हुए बताया कि मैं उत्पीडन से मजबूर अपना घर छोड़कर रिश्तेदारी में शरण ली हूं। पीड़िता ने बताया चक मार्ग पर कब्जे को लेकर शिकायत की थी ,पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का लेखपाल के रोक के बावजूद भी स्थानीय पुलिस की मदद से गांव निवासी मंगरू पुत्र बुद्धिराम द्वारा चकमार्ग पर छप्पर रखा गया,पीड़ित परिवार को सरकारी नल से पानी भरने से रोका गया महिलाओ की पिटाई की गई,शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज रामपुर भगन द्वारा परिवार को जेल भेजने हेतु धमकाए जाने का लगाया आरोप,पीड़िता अंजली द्वारा थाना व अधिकारियों को दिए गए शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही न होने तथा आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार को मारने पीटने हेतु तलाशे जाने से पीडित परिवार रिश्तेदारी में शरण लेने को हुआ मजबूर,आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही व अपने परिवार की सुरक्षा हेतु पीड़ित परिवार उच्च अधिकारियों को शिकायत कर चुकी हैं,और अधिकारियों के आफिस का चक्कर लगाने को है मजबूर,कौन अधिकारी करेगा पीड़ित परिवार के साथ न्याय इंतजार।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
