नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी नहीं मिल सका आवास गरीब का कच्चा मकान बरसात में गिरा, जिम्मेदार मौन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी नहीं मिल सका आवास गरीब का कच्चा मकान बरसात में गिरा, जिम्मेदार मौन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : एलाऊ/मैनपुरी – :: अवनीश कुमार ::पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी नहीं मिल सका आवास गरीब का कच्चा मकान बरसात में गिरा, जिम्मेदार मौन 

गरीबों को छत दिलाने के लिए सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष करोड़ों की धनराशि खर्च की जाती है। लेकिन पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी जिम्मेदारों की मनमानी के कारण आवास योजना के लाभार्थी वंचित रह गया। बरसात के मौसम में गरीब के मकान की कच्ची छत गिर गई। पड़ोस के मकान में रहकर जीवन बसर करना पड़ रहा है।

Mainpuri Alau

विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासिनी अनीता देवी पत्नी कमलेश पुजारी का पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी आशियाने का सपना पूरा नहीं हो सका। कमलेश कुमार के 5 बच्चे हैं, कई वर्षों पूर्व कच्ची पक्की ईट लगाकर घास फूस डालकर छत को बनाया था। लेकिन बरसात के चलते गरीब की छत भरभरा कर गिर पड़ी। घर के सभी सदस्य बाहर पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे, जिस कारण सुरक्षित रह सके। पीड़ित परिवार अपने परिवारी भाई संतोष कुमार के घर में रहकर जीवन बसर कर रहे हैं। बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
कमलेश पुजारी एलाऊ चौराहे पर चाट की ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करते है। बीते 2 वर्षों से तहसील व ब्लाक कार्यालय के चक्कर काटकर हार मान चुके हैं। ग्राम प्रधान व सचिव से आवास दिलाए जाने की आरजू मिन्नत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। गांव की राजनीति पर नेतागिरी के चलते पीड़ित का आरोप है, उसका सपना पूरा नहीं हो सका। कच्चे मकान में पन्नी डालकर परिवार के साथ रहने के लिए मजबूर है। आवास विहीन परिवार के सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर पात्रता के आधार पर आवास दिलाया जाए। जिससे गरीब के परिवार को छत मिलने का सपना पूरा हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!