विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने हाॅफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मैनपुरी – :: अवनीश कुमार :: विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने हाॅफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा कायर्क्रम से जनपद का प्रत्येक नागरिक जुड़े:– जिलाधिकारी
मैनपुरी – पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने पुलिस लाइन से 05 किमी. हाॅफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुये कहा कि आज हमारा देश पूरे हषोर्ल्लास के साथ आजादी केे 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इस अमृत महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपनी सहभागिता उत्साह, उमंग के साथ सुनिश्चित कर रहा है। आज पुलिस लाइन में उमड़ी भीड़ जिसमें हर आयुवर्ग के लोग शामिल हैं। से प्रतीत होता है कि जनपद के लोग आजादी के जश्न को पूणर् मनोयोग से मना रहे हैं। प्रत्येक कायर्क्रम में जनपदवासियों की सहभागिता विशेषतौर पर स्कूली बच्चों द्वारा दी जा रहीं मोहक प्रस्तुतियां इस बात का गवाह हैं कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में आजादी के अमृत महोत्सव का उत्साह है, सभी लोग देश की आन-बान-शान तिरंगा के प्रति पूरी तरह समपिर्त हैं। उन्होने कहा कि आजादी पाने के बाद इन 75 वर्षो में हमारा देश दुनिया की अग्रिम पंक्ति के देशों में शामिल हुआ है। इस विकास में हर एक नागरिक का किसी न किसी रूप में योगदान है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने हाफ मैराथन में शामिल जन-समूह को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश में हर्षोउल्लास, उमंग-उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के रंगारंग कायर्क्रमों के साथ आजादी के बाद जो उपलब्धियां हासिल की हैं। उन उपलब्धियों की गौरव गाथा के साथ स्वाधीनता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारी वीरों, जिन्होंने आजादी को हासिल करने के लिए अपनी कुबार्निया दी। उनके लिए कृतज्ञ देश अपनी श्रद्धांजलि अपिर्त करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 01 माह से जनपद में निरंतर कायर्क्रम आयोजित हो रहे हैं। समाज के हर वगर् में, उद्यमियों, व्यापारियों में उमंग-उत्साह का वातावरण है। यह उमंग-उत्साह जन समूह की सहभागिता मैनपुरी के इतिहास में अस्मरणीय होगा। उन्होंने कहा कि विगत दिनों परिषदीय विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जनपद के विभिन्न कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में जो तिरंगा यात्राएं निकाली हैं। जनपद स्तर पर आयोजित मेगा तिरंगा यात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा, इस मेगा रैली में लगभग 25000 छात्रों ने प्रतिभाग किया, स्वाधीनता आंदोलन पर आधारित मनमोहक झांकियां सजाई जो वास्तव में प्रशंसनीय थी।

श्री सिंह ने कहा कि आज पुलिस लाइन के मैदान से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। विभिन्न कायर्क्रमों के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा कायर्क्रम से जनपद का प्रत्येक नागरिक जुड़े, हर बच्चे, नौजवान, बुजुगर्, महिला-पुरुष सभी को इस आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। आजाद भारत का जब जन्म हुआ था तब से लेकर आज तक इन 75 वर्षो में हमारे देश में प्रत्येक नागरिक के प्रयासों से हर क्षेत्र में विकास किया। हर क्षेत्र में हमारे देश ने उन्नति की, आज हम उन लोगों पर राज करने की दशा में है। जो हम पर राज करते थे, ऐसे मुल्क भी हमारे देश के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं, जिनके पीछे कभी हम खड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि इस विकसित और आजाद मुल्क में जहां दुनिया मे सबसे ज्यादा खुशहाल वातावरण में रहने की छूट है। दुनिया के सबसे खुशहाल वातावरण मैं आजादी से जीवन जीने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने में अपने प्राणों को बलिदान किया, यातनाएं झेलीं, अपनी कुबार्नियां दीं, उनके लिए सभी के मन में श्रद्धा-भाव रहे। जिन्होंने इस देश को विकास के प्रगति पर ले जाने का कार्य किया है सभी लोग आजादी के इस अमृत महोत्सव के अंतगर्त होने वाले कायर्क्रम में शामिल होकर शहीदों को नमन करें। देश को विकास के प्रगति पर आगे ले जाने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त करें।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूणर् भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कायर्क्रम के अन्तगर्त विभिन्न कायर्क्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें आज आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में भारतीय तिरंगे की आन-बान और शान के लिए हाॅफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस हाॅफ मैराथन दौड़ हेतु कुल 05 किमी. की दूरी नियत की गयी। हाॅफ मैराथन दौड़ पुलिस लाइन ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर सिविल लाइन चैकी से गुजरते हुये जेल तिराहा होते हुये भोगांव रोड पर स्थित आकाक्षां अकादमी में जिलाधिकारी आवास होते हुये फायर सविर्स स्टेशन के सामने से निकलकर पुनः पुलिस लाइन ग्राउण्ड में आगमन होने पर हाॅफ मैराथन दौड़ का समापन हुआ। उन्होने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित हाॅफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को ओपन इवेंट के रूप में रखा गया, जिसमें नौजवान, विभिन्न विद्यालयों के छात्र, आम नागरिक, राजकीय कमर्चारी एवं भारतीय तिरंगे के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया। उन्होने कहा कि यह दौड़ केवल प्रतियोगिता नहीं है। यह दौड़ केवल स्वयं के लिए दौड़ नहीं है। बल्कि यह दौड़ देश के गौरव के लिए है, देश के सम्मान के लिये है, देश की गरिमा के लिए है, भारतिय तिरंगे के लिए यह दौड़ है। जिसमें आज आप सब देशभक्ति का जज्बा अपने दिलों में भरकर भारतीय तिरंगे के लिए दौड़ने आये हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
