नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंत्री जयवीर सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विकास भवन में 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मंत्री जयवीर सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विकास भवन में 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मंत्री जयवीर सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विकास भवन में 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई

मैनपुरी – स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतगर्त आज प्रदेश के पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विकास भवन में 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराकर, आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति जन-सामान्य को जागरुक करने के उद्देश्य से दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि केन्द्र, प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों के सशक्तीकरण, आत्मनिभर्र बनाने हेतु तमाम योजनाएं संचालित की हैं ताकि दिव्यांगजन भी सम्मान के साथ अपना जीवन-यापन कर सकें।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की सेवा करने के लिए कृत-संकल्पित है, दिव्यांगजन हमारे समाज का अहम हिस्सा है, उन्हें समाज में सम्मान से जीने का अधिकार है, उन्हें उपेक्षा महसूस न हो इसके लिए केंद्र, प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु योजनाएं संचालित की हैं ताकि वह भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो, प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान के साथ-साथ दिव्यांगजनों के भी सवांर्गीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होने कहा कि शारीरिक अक्षमता किसी को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती, यदि मन में लगन, इच्छा शक्ति हो तो नामुमकिन को भी मुमकिन बनाया जा सकता है, गरीब की सेवा ईश्वर की सेवा से बड़ी है, दिव्यांगजनों से ज्यादा गरीब कोई नहीं हो सकता इसलिए हमारी सरकार ने सबसे ज्यादा ध्यान इस वगर् के लोगों पर दिया है।पयर्टन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान, विकास से वंचित व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयत्नशील है, संचालित तमाम योजनाओं में मुख्य बिन्दु गरीब, वंचित, शोषित व्यक्ति को रखा गया है ताकि उन्हें भी योजना का लाभ देकर सम्मान से जीवन जीने का हक मिल सके। उन्होने रैली में उपस्थित दिव्यांग बन्धुओं से कहा कि केन्द्र, प्रदेश सरकार दिव्यांग लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराये जाने के लिए कृत-संकल्पित है, प्रदेश सरकार ने दिव्यांग कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का लाभ पूरी पारदशिर्ता, ईमानदारी के साथ पात्रों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है, समय-समय पर कैंप आयोजित कर दिव्यांगों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने कहा कि दिव्यांग बन्धु किसी भी समस्या के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी से सम्पकर् करें यदि उनके द्वारा समस्या का निराकरण न किया जाये तो मुख्य विकास अधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी के संज्ञान में लायें यदि फिर भी निराकरण न हो तो जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से सम्पकर् करें, अपनी समस्या के निदान, योजना का लाभ पाने के लिए विचैलियों का सहारा न लें, दलालों को धनराशि किसी भी दशा में न दें, पात्र होने की दशा में योजना का लाभ प्रत्येक दशा में मिलेगा। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद के दिव्यांगजनों से कहा कि यदि किसी को शासन की संचालित जन-कल्याणकारी योजना का लाभ पाने में कोई कठिनाई हो तो संज्ञान में लाएं, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के मिलेगा। उन्होंने कहा कि संचालित योजनाओं का लाभ पाने के लिए कोई व्यक्ति बिचैलियों के चक्कर में न पड़े और नाही किसी व्यक्ति को योजना का लाभ पाने के लिए धनराशि दें, यदि पात्र होंगे तो प्रत्येक दशा में लाभान्वित किया जाएगा। उन्होने कहा की दिव्यांगजनों के कल्याण, उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रदेश सरकार प्रयत्नशील है, दिव्यांगों के कल्याणाथर् तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित है ताकि दिव्यांगजन अपने को कमजोर महसूस न कर सकें।पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री, जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन निशान्त कुमार, सोबरन सिंह, राज कुमारी, शंकर, इन्द्रपाल सिंह, विश्वनाथ, जैनेन्द्र कुमार, जयपाल, राजीव, अवनीश, ममता, अमित, नसरीन, दिनेश सिंह, पन्ना लाल, महिपाल सिंह, उपदेश, अनीता देवी, जितेन्द्र कुमार, कमल किशोर, धरमवीर, उज्जवल मिश्रा, संतोष कुमार, राधा रानी आदि को अपने कर-कमलों से ट्राई साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए के.के. सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम पी.सी.राम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेन्द्र सिंह, ब्लाॅक प्रमुख जागीर, घिरोर, मुनेष चैहान, सत्यपाल, सौरभ चैहान, अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!