नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लखीमपुर खीरी आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय में आज अमर शहीद भगत सिंह की स्मृति में काव्यगोष्ठी का आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

लखीमपुर खीरी आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय में आज अमर शहीद भगत सिंह की स्मृति में काव्यगोष्ठी का आयोजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :लखीमपुर खीरी :: अमरेन्द्र सिंह :: लखीमपुर खीरी आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय में आज अमर शहीद भगत सिंह की स्मृति में काव्यगोष्ठी का आयोजन

लखीमपुर खीरी आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय में आज अमर शहीद भगत सिंह की स्मृति में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी एवं स्नातक/परास्नातक के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ०) हेमन्त कुमार पाल ने की। मंच संचालन डॉ० नूतन सिंह ने किया।कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मंच संचालिका महोदया ने शहीद भगत सिंह के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय पर आजादी के लिए लोगों के मार्ग भले अलग-अलग थे पर उनका लक्ष्य एक था।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

पंजाबी के प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर की कविता कब कहा था उसने कि मैं शहीद हॅू के साथ स्नातक प्रथम की छात्रा कृतिका तिवारी को भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। कृतिका ने अपने भाषण के माध्यम से शहीदे आजम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही स्वरचित कविता हम लोग हों ऐसे दीवाने कविता का पाठ किया। मंच की ओर से छात्रा के भाषण की प्रशंसा के साथ स्वाध्याय की ओर विद्यार्थियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए यह बताया गया कि भगत सिंह फांसी के फंदे पर झूलने से पहले तक पुस्तक पढ़ रहे थे। इसके उपरान्त मंच पर आए छात्र अनुराग वर्मा ने अपनी ओजस्वी कविता से जनसमूह की तालियां बटोरी।स्नातक की अंशिका ने स्वरचित कविता सुनाई तो अनामिका ने सुंदर स्वरों में मेरा रंग दे बसंती चोला गाकर पूरे परिवेश को देशभक्ति मय कर दिया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य जी के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने स्वर्ण जयन्ती सभागार के मुख्य द्वार का नामकरण शहीद भगत सिंह द्वार करने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा कहा कि शहीद भगत सिंह कान्ति के अग्रदूत थे। वे वंचितों की आवाज बने और वैज्ञानिक सोंच को स्वीकार करने वाले थे। ऐसे महान व्यक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हमें तर्कशील होना होगा। उनके विचार अपने समय से बहुत आगे थे। उक्त कार्यक्रम में डॉ० डी०के० सिंह, डॉ० नीलम त्रिवेदी, डॉ0 एस0के0 पाण्डेय, चीफ प्राक्टर डॉ० सुभाष चन्द्रा सहित सभी शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया तथा उनसे सदैव राष्ट्रीय ध्वज एवं प्रतीकों का सम्मान करने का वचन लिया गया।प्रो हेमन्त पालप्राचार्य युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी,उ प्र।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!