युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 15अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को अत्यंत हर्ष और उल्लास की साथ मनाया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: अमरेन्द्र सिंह :: युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 15अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को अत्यंत हर्ष और उल्लास की साथ मनाया गया
युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 15अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को अत्यंत हर्ष और उल्लास की साथ मनाया गया । महाविद्यालय के संस्थापक राजर्षि युवराज दत्त सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत प्राचार्य प्रो० हेमंत कुमार पाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं निदेशक , उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़ा गया । इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजा विष्णु नारायण दत्त जी ने स्वर्ण जयंती सभागार के मुख्य द्वार का नामकरण किया ।उन्होंने शहीद भगत सिंह के नाम पर लगी शिलापट्टिका का अनावरण किया । डा० नूतन सिंह एवं डा० ज्योति पंत के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यार्थियों की शानदार और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया ।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 15अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को अत्यंत हर्ष और उल्लास की साथ मनाया गया । महाविद्यालय के संस्थापक राजर्षि युवराज दत्त सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत प्राचार्य प्रो० हेमंत कुमार पाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं निदेशक , उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़ा गया । इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजा विष्णु नारायण दत्त जी ने स्वर्ण जयंती सभागार के मुख्य द्वार का नामकरण किया ।उन्होंने शहीद भगत सिंह के नाम पर लगी शिलापट्टिका का अनावरण किया । डा० नूतन सिंह एवं डा० ज्योति पंत के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यार्थियों की शानदार और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया । देशभक्ति पूर्ण गीतों ,नृत्यों , हास्य कविताओं ने खूब तालियाँ बटोरीं । साथ ही लघु नाटिका ‘ एकता’ के माध्यम से बच्चों ने देश की नब्ज पर हाथ रखते हुए सबको सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश दिया । साथ ही यह भी संदेश दिया कि हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं । हमें गांधी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए।एन॰एस॰एस॰ संयोजक डा० सुभाषचंद्रा ने बड़े ही उत्साह के साथ ‘सेल्फ़ी विद तिरंगा ‘ कार्यक्रम के तहत सभी शिक्षकों , छात्र – छात्राओं एवं प्राचार्य के साथ सेल्फ़ी लेने का बड़ा कीर्तिमान बनाया, साथ ही बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात प्राचार्य प्रो हेमन्त पाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है, उनके संघर्ष एवं बलिदान का हम सबको सम्मान करना चाहिए।प्रो पाल ने आज़ादी के अमृत महोत्सव में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों कर्मचारियों एवं बच्चों के सक्रिय योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की और घोषणा की कि भविष्य में हम निरंतर बेहतर कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे । आज के कार्यक्रम में माननीय राजा श्रीमान वी॰एन॰डी॰ सिंह जी की उपस्थिति से महाविद्यालय परिवार आह्लादित रहा । उन्होंने अपने महाविद्यालय स्थापना की आने वाली 75वीं वर्षगाँठ को धूमधाम से मनाने का आह्नान किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डा० नीलम त्रिवेदी ने किया । सम्पूर्ण कार्यक्रम की दौरान महाविद्यालय की सभी शिक्षक कर्मचारी एवं भारी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। प्रो.हेमन्त पाल प्राचार्य युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी,उ प्र।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
