फूलबेहड़ लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र के मौजमाबाद में घास काटने गया युवक खेत से लापता हो गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: अमरेन्द्र सिंह :: फूलबेहड़ लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र के मौजमाबाद में घास काटने गया युवक खेत से लापता हो गया
फूलबेहड़ लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र के मौजमाबाद में घास काटने गया युवक खेत से लापता हो गया। घंटो तलासने के बाद एक धान के खेत में बेहोशी की हालत में मिला । पुलिस व परिजनो ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौजमाबाद गाँव निवासी अरुण कुमार गौतम पुत्र रामजीवन गौतम सोमवार सुबह 6 बजे साईकिल से घास काटने गया था। पीछे से कुछ देर बाद पिता भी खेतों की तरफ गए थे। गन्ने के खेत पास साईकिल खड़ी देखी तो बेटे को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर गन्ने के खेत में घुस कर ढूढ़ना शुरू किया। काफी तलाश करने के बाद भी पता नही चल सका। जिसके बाद गाँव व घर सूचना दी। मौके पर पहुँच कर सैकड़ो ग्रामीडो ने खेतो में तलाशना शुरू किया। पता न लगने पर सुन्दरवल चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने गाँव के लोगों के साथ तलाश किया। करीब 9:30 बजे एक धान के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
