लखीमपुर पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा किया गया ध्वजारोहण
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: सर्वेश कुमार राज :: लखीमपुर पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी
द्वारा किया गया ध्वजारोहण
लखीमपुर पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा किया गया ध्वजारोहण; साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संजीव सुमन द्वारा पुलिस लाईन खीरी में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। वर्तमान समय में कानून व्यवस्था को बनाए रखने सहित अन्य चुनौतियों का सामना जिस तन्मयता व निष्ठा से हम सबने मिल कर किया और कर रहे हैं उसकी प्रंशसा हर तरफ हो रही है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। साथ में महोदय द्वारा बताया गया कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उस जगह हमें सेवा करनें का दायित्व मिला है जो धरती वीर शहीद जवानों की गाथाओं से भरी पड़ी है। आज सभी शपथ लें कि अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से करेंगे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा, सराहनीय कार्य करनें वाले जेलर जिला कारागार खीरी, श्री पंकज कुमार सिंह व थाना धौरहरा पर नियुक्त उपनिरीक्षक, श्री संजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति पदक,…. पीआरवी-112 पर नियुक्त 08 पुलिसकर्मियों को को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं 05 शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा पुलिस लाईन खीरी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुलिस लाईन खीरी में वृक्षारोपण किया गया ।जनपद के प्रत्येक थानें, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया जा रहा तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
