सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है । किसान देश की रीढ़ है किसान अन्नदाता है जो सबको खिलाता है खुद भूख से मर जाता है
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है । किसान देश की रीढ़ है किसान अन्नदाता है जो सबको खिलाता है खुद भूख से मर जाता है
हैदरगंज / अयोध्या केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है । किसान देश की रीढ़ है किसान अन्नदाता है जो सबको खिलाता है खुद भूख से मर जाता है । सरकार की नीतियों के विरुद्ध किसानों को लामबंद होने की जरूरत है । उक्त विचार किसान सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा पर्यवेक्षक के रुप में आए बाबूराम यादव ने व्यक्त किया ।वह आदर्श इंटर कॉलेज पछियाना में किसान सभा जिला कमेटी अयोध्या द्वारा आयोजित 19 वें जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। जनता की कमर टूट गई है छुट्टा जानवर भी किसानों को बर्बाद करने के लिए छोड़े गए हैं यह सरकार की साजिश है । पूंजी पतियों में अडानी और अंबानी ही देश को चला रहे हैं। सम्मेलन सत्र को किसान सभा के जिला संरक्षक राम तीरथ पाठक संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मायाराम वर्मा किसान नेता कमला प्रसाद बागी एटक के नेता काशीराम यादव, खेत मजदूर शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री अवध राम यादव, सत्यभान सिंह जनवादी ,अशोक यादव, किसान नेता माता बदल ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता सीताराम वर्मा और संचालन मोहम्मद इसहाक ने किया सम्मेलन सत्र के शुरू होने के पहले झंडारोहण किया गया और शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें झंडारोहण गीत शेर बहादुर शेर और दीपक वर्मा ने गाया। खुले सत्र में सैकड़ों की संख्या में किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मेलन में प्रमुख रुप से विनोद सिंह व जिला मंत्री बाबूराम यादव मैनुद्दीन मायाराम वर्मा, भगवानदास बर्मा, रामावती, विश्राम प्रजापति बाल कृष्ण यादव अमरनाथ भारती, सहित तमाम लोग शामिल थे ।अंत में किसान सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीनानाथ सिंह एवं संगठन से जुड़े स्थानीय किसान नेता रामदयाल यादव सगीर अहमद सहित दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
