नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाबा विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कॉलेज में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को नमन करते हुए,किया गया याद – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बाबा विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कॉलेज में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को नमन करते हुए,किया गया याद

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: बाबा विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कॉलेज में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को नमन करते हुए,किया गया याद

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वाँ स्वतंत्रता दिवस अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में स्थित बाबा विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लुत्फाबाद बछौली, बीकापुर में आज 15 अगस्त 2022 को 76वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा यात्रा से किया गया। विद्यालय की सभी छात्राओं ने अध्यापक व अध्यापिकाओ के निर्देशन में देश प्रेम को व्यक्त करने वाले उत्साहवर्धक नारे लगाते हुए प्रभात फेरी लगाई।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में प्रबंधक दिग्विजय सिंह “बूक्कू” एवं निदेशक सुमित सिंह ने स्वयं शामिल होकर मौजूद छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई किया तिरंगा यात्रा के बाद विद्यालय के निदेशक सुमित सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देने वाले सभी शहीद महापुरुषों के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को तिरंगा झंडा की महत्त्वता को समझाया। अपने वक्तव्य को आगे बढाते हुए कहा आजादी का यह पर्व सभी पर्वों से ऊपर है क्योंकि बिना आजादी के किसी पर्व का कोई महत्व नहीं इसलिए इसे बडी धूम धाम से मनाये। इसी क्रम में कालेज के प्रबंधक दिग्विजय सिंह “बूक्कू” ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ व 76वां स्वतंत्रता दिवस के महत्व को अनेकों उदाहरणों के माध्यम से समझाया, जैसे बिना ईंधन के बड़े से बड़ा जहाज पूर्ण होते हुए भी अपूर्ण है ठीक उसी प्रकार हम लोग भी तमाम शक्तियों के बावजूद बिना आजादी के गुलामी की जंजीरों में जकडे हुए काठ के उल्लू बने हुए थे। यह स्वतंत्रता दिवस उन वीर सपूतों के अमर बलिदान और उनके द्वारा देखे गये उन सपनो को साकार करने के लिए प्रेरित करता है जिसके लिए उन वीर सपूतों ने अपने प्राणों को देश हित न्यौछावर कर दिया।इसकेे बाद ठीक नौ बजे निदेशक सुमित सिंह ने झण्डा फहराया । ध्वजारोहण होते ही सब ने झंडे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान गाया। इसके उपरांत छात्र- छात्राओं ने परेड प्रस्तुत की। परेड के बाद सभी छात्र- छात्राओं ने एक स्वर से देश तथा देशवासियों के प्रति के प्रति निष्ठावान रहने की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर प्रबंधक दिग्विजय सिंह, निदेशक सुमित सिंह, प्राचार्य दीपक सिंह सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!