राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के जिला कार्यालय पर किया गया झंडारोहण
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : हरदोई :: आदित्य गौतम :: राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के जिला कार्यालय पर किया गया झंडारोहण
हरदोई (शाहाबाद ) – शाहाबाद तहसील मुख्यालय के पास स्थित पालिका बाजार में राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगठन के हरदोई के जिलाध्यक्ष ठा।सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष ठा सत्यपाल सिंह ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। और बताया कि आज देश 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान देकर इस देश को स्वतंत्र कराया और देश को गुलामी से मुक्ति दिलाई ।आजादी की लड़ाई में हमारे कई पत्रकार साथियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से आजादी की लड़ाई में योगदान दिया।वर्तमान समय में देश के समक्ष काफी चुनौतियां हैं सभी पत्रकार साथियों का कर्तव्य है कि वे समाज की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से उठाकर प्रशासन को अवगत कराते रहें। ध्वजारोहण के पश्चात मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौर जिला महासचिव मदन राठौर जिला सचिव आदित्य गौतम प्रेम शंकर गुप्ता आदि कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
