सुराणा गांव में अनुसूचित जाति के छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की जातिय वाद के तहत की गई हत्या
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मेरठ :: राजीव नानू : : सुराणा गांव में अनुसूचित जाति के छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की जातिय वाद के तहत की गई हत्या
Date:19-08-2022:
जनपद मेरठ से एक बहुत ही बड़ी खबर आ रही है राजस्थान के जालौर जनपद के सुराणा गांव में अनुसूचित जाति के छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की जातिय आतंकवाद के तहत की गई हत्या के सम्बंध में बड़े दुःख के साथ अवगत कराना है कि राजस्थान के जालौर जिले के सुराणा गांव में अनुसूचित जाति एस सी के 9 वर्षीय मासूम छात्र इंद्र कुमार मेघवाल को स्कूल में रखें मटके के पानी पीने को लेकर अध्यापक के पद पर तैनात जातिय आतंकवादी छैलसिंह द्वारा छुआछूत व जातिय आतंक एवं भेदभाव की मानसिकता के कारण निर्मम तरीके से पिटाई की गई जिसके कारण दिनांक 13/8/2022 को उस मासूम छात्र की मौत हो गई छुआछूत एवं जातिय आतंकवाद की इस घटना से पूरे देश का एस सी समाज स्तब्ध एवं अत्यंत दुखित है और समाज में गहरा रोष है एवं आक्रोश व्याप्त है एक तरफा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ जातिय आतंकवादियो द्वारा देश में छुआछूत की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
जातिय आतंकवादियो द्वारा पूरे देश में एस सी समाज के साथ जानवरों से भी बद्तर व्यवहार किया जा रहा है आएं दिन हमारी बहन बेटियों के साथ बलात्कार करके उन्हें मौत की नींद सुला दिया जाता है मुकदमे भी दर्ज नहीं होते हैं और अगर मुकदमे दर्ज भी हो जातें हैं तो तो गवाहों को डरा धमका कर पक्षद्रोही बना दिया जाता है दोषियों को कोई सजा नहीं दी जाती है ।
धर्म के ठेकेदारो द्वारा अनुसूचित जाति को हिंदू धर्म का हिस्सा माना जाता है किन्तु तथाकथित हिंदूओं के ठेकेदार पर्दे के पिछे रहकर एस सी समाज पर ज़ुल्म ज्यादती अन्याय व अत्याचार कर वाते है जिसके कारण एस सी समाज बेबस नजर आ रहा है यदि समय रहते ऐसी जातिय आतंकवाद की घटनाओं पर विराम नहीं लगाया गया तो यह स्थिति देश की एकता व अखंडता के लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकती है अपनी जनता पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए जिलाअधिकारी को दिया ज्ञापन 1 इंद्र कुमार मेघवाल के परिवार को पांच करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई जाएं 2 पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तत्काल दी जाएं 3 जातिय आतंकवादी घटना को अंजाम देने वालों राष्ट्रद्रोही घोषित कर फांसी पर लटकाया जाएं 4 पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए 5 देश के सभी विद्यालयों का सर्वेक्षण कराकर छुआछूत बरतने वाले सभी कर्मियों को बर्खास्त किया जाए अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट उपेंद्र गौतम सुनील गौतम सुभाष चंद सुनील गौरव बोध अंकुश अमर जाटव सिद्धार्थ सिंह उदय कुमार गौतम प्रियंका हिमांशी शिल्पी विशाल और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
