नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लखनऊ समेत नेपाल से सटे हुए कई जिलों में शनिवार की रात एक बजकर 12 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

लखनऊ समेत नेपाल से सटे हुए कई जिलों में शनिवार की रात एक बजकर 12 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :लखीमपुर खीरी :: अमरेन्द्र सिंह : : Date 20 -08-2022 : लखनऊ समेत नेपाल से सटे हुए कई जिलों में शनिवार की रात एक बजकर 12 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, 5.2 तीव्रता लखीमपुर खीरी-प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत नेपाल से सटे हुए कई जिलों में शनिवार की रात एक बजकर 12 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लखनऊ से 139 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में नेपाल और भारत की सीमा पर स्थित भेरी नामक जगह इसका केंद्र बिंदु था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 आंकी गयी। धरती के भीतर 82 किलोमीटर की गहराई तक यह भूकंप आया।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

इसकी पुष्टि नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी (एनसीएस) ने की है। इन झटकों से नेपाल समेत चीन और भारत में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झटके महसूस हुए। जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआइ) के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर जनरल और भूकंप विशेषज्ञ प्रभास पांडेय के अनुसार, इस तीव्रता पर अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है। भूकंप के केंद्र बिंदु पर बने घरों की दीवारों में दरारें आ सकती हैं और दूर तक उसके झटके महसूस किए जा सकते हैं लेकिन इस तीव्रता पर कोई हताहत नहीं हुआ होगा। उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत लखीमपुर-खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर समेत नेपाल से सटे कई जिलों में देर रात झटके महसूस किए गए। इन झटकों से राजधानी के कई इलाकों में डर कर लोग घरों से बाहर आ गए। एक दूसरे से कुशल क्षेम पूछने के साथ ही भूकंप की भी पुष्टि करने लगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!