मैनपुरी में कुरावली गंगापुर मैदान में धूमधाम से मनाया गयी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मैनपुरी :: अवनीश कुमार : : Date 20 -08-2022 :: मैनपुरी में कुरावली गंगापुर मैदान में धूमधाम से मनाया गयी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार
एस डी एम द्वारा फीता काट कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ कुरावली। कुरावली क्षेत्र के ग्राम गंगा पुर के मैदान में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एस डी एम योगान्तर त्रिपाठी ने फीता काटकर श्याम बाबा की ज्योति कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस आयोजन को पूर्व ब्लाक प्रमुख सतीश यादव के द्वारा सहयोजन में किया गया।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
जन्माष्टमी के इस मौके पर नगर और आस पार क्षेत्रो से हज़ारो की तादात में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने आए। तो वही भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया था। इसी क्रम में आरती कर पंडित जी द्वारा एस डी एम को तिलक भी किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला तो वही भक्तो में भी जोश कम न होता दिख रहा था, कार्यक्रम के अंतिम चरण तक सैकङो की तादात में श्रद्धालु पंडाल में मौजूद रहे। श्रोताओं से खचाखच भरे मैदान में बैठने के वाटर प्रूफ पंडाल लगाकर समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसके सुबह भोर तक महिला पुरूष श्रोताओं ने भजन संध्या का जमकर आनंद उठाया।भजन संध्या के दौरान अनेक बार श्रोता भक्तिरस में बहकर नाचने पर मजबूर हो गए। आयोजन स्थल पर बाबा खाटूश्याम की अनुपम झांकी सजाई गई। जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। भजन संध्या के समापन के पश्चात बाबा खाटूश्याम के भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कल्लू उर्फ प्रमोद कुशवाहा, रिंकू उर्फ प्रदीप यादव, चेयरमैन संगीता वर्मा, डॉ अमित यादव,धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा,अभिलाख राठौर, दलवीर यादव, तिलक यादव, लापंचायत सदस्य शिवम यादव, गजेन्द्र सिंह अमित झापा यशवंत प्रदीप वर्मा प्रधान सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।गौरी म्यूजिकल ग्रुप ने कार्यक्रम में भजन द्वारा समा बांधा इस जन्माष्टमी भजनों को और मधुर स्वर में पुरोने के लिए गौरी म्यूजिकल ग्रुप को बुलाया गया था। इसके बाद गौरी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा गणेश व हनुमान बन्दना के बाद भजन संध्या कार्यक्रम का आगाज हुआ। म्यूजिकल ग्रुप की आगरा से पधारी मुख्य गायिका श्याम सखी गौरी व साक्षी वर्मा व शशी वर्मा द्वारा सांवरे हमको तेरा सहारा है…, सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है…जैसे मधुर भजनों के श्रोताओं को भावभिबोर कर दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
