नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक महिलाओं पर जुर्म करने वाले पर होगी कड़ी कार्यवाही – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक महिलाओं पर जुर्म करने वाले पर होगी कड़ी कार्यवाही

1 min read
😊 Please Share This News 😊

20 August: Basti News: जिला ब्यूरो बस्ती -सोनू राव

बस्ती। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़ी चेतावनी के साथ कहा कि महिलाओं पर अपराध करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे उनपर होगी पर होगी पुलिस की कड़ी कार्यवाही और दोषी भेजे जायेंगे जेल । उनके खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई तत्काल की जाएगी। उप मुख्यमंत्री शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक जिले की करने आये थे। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान भद्रेश्वरनाथ मंदिर में आधी रात को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक में बिजली गुल होने पर जेई को निलंबित करने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सड़क, बिजली व पानी और किसानो से जुड़ी जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दें। सभी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कराएं और समय से काम पूरा किया जाये । उन्होंने 17 वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री का बधाई संदेश सौंपा।


उप मुख्यमंत्री  ने राजस्व कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि न्यायालय का आदेश प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर भूमि की नपाई करा ली जाए।पक्षपातरहित फैसले लिये जाये जिससे समाज का कानून व्यवस्था में विश्वास बना रहे। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीआईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि पिछले छह माह में अपराधों में कमी आई है।

बस्ती जनपद में माफिया के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करते हुए 3.70 करोड़ रुपये की संपति जब्त

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.70 करोड़ रुपये की संपति जब्त की गई है। उन्होंने प्रत्येक रूट के सार्वजनिक स्थल पर टैक्सी स्टैंड के लिए स्थान चिह्नित करने और वहां एक अधिकारी व दो सिपाही तैनात करने के निर्देश दिए।

कासगंज के पटियाली 102 में बौद्ध भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल की उपलब्धता शासन की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एई और जेई के माध्यम से सभी संचालित परियोजनाओं का सत्यापन कराकर रिपोर्ट एक सप्ताह में डीएम को प्रस्तुत करें। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होते ही सभी सड़कें गड्ढामुक्त करवा दें। बीएसए ने बताया कि 1.39 लाख अभिभावको के खातों में डीबीटी के माध्यम से धन स्थानांतरित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अगले सप्ताह तक नए सीएमओ की तैनाती करने का आश्वासन दिया। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली का जायजा भी लिया।

सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमआरआई मशीन की उपलब्धता पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार से बातचीत की। दवाओं, संसाधनों, ऑक्सीजन प्लांट, तथा कोविड वार्डों के संचालन आदि पर बातचीत की। इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, महेंद्रनाथ यादव, राजेंद्र चौधरी, दूधराम, कविंद्र उर्फ अतुल चौधरी, एमएलसी सुभाष यदुवंश, मंडलायुक्त गोविंदराजू एनएस आदि मौजूद रहे।
विद्यालय प्रांगण में उपस्थित शिक्षकों से पूछा मिड-डे-मील की ली जानकारी
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्राथमिक विद्याल भुअर निरंजनपुर का निरीक्षण किया। बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल की। इसी बीच भोजनावकाश हो गया। विद्यालय प्रांगण में उपस्थित शिक्षकों से पूछा मिड-डे-मील की ली जानकारी शिक्षा को पहले से बेहतर बनाने के टिप्स दिये।


बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना में प्रदेश स्तरीय बैठक

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार, नई बसपा, आमजन किसानों बागवानों महिलाओ और युवाओं को देगे विधायक बनने का मौका राजा राम
बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर 100 से ज्यादा लोग बसपा में शामिल 21 अगस्त, 2022 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना में प्रदेश स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रभारी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश के कोने-कोने से आए बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बसपा में नयापन आया है जिसमें महिलाओं और युवाओं को 50% से अधिक पदों पर मौका देने के अभियान में भारी सफलता मिली है ।
राजा राम ने जोर देकर कहा की महिलाओं और युवाओं के बसपा पार्टी के संगठन में भागीदारी बढ़ने से हिमाचल प्रदेश में 2022 में नई सरकार बनने पर नयापन आएगा जिससे गरीबों आरक्षित वर्गों किसानों बागवानो अध्यापकों वकीलों डॉक्टरों विद्यार्थियों बेरोजगारों और महिलाओं इत्यादि के हितों की रक्षा के लिए नई सरकार बनते ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे । उन्होंने राजस्थान के इंद्र मेघवाल के मात्र मटका छूने मात्र से हत्या करने पर न्याय दिलाने के लिए बसपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश के कोने कोने में आवाज उठाने पर बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया ।

उन्होंने कहा की बसपा हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कांग्रेस को बड़ा झटका देखकर हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बना कर प्रदेश को कर्जा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भाई भतीजावाद और बेरोजगारी मुक्त कर जनता को सच्ची आज़ादी दिलाएंगे बसपा प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद ने प्रदेश भर में बसपा की जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी को साझा किया तथा प्रदेश को बैठक में बीजेपी कांग्रेस छोड़कर आए 100 से अधिक लोगो को बसपा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई ।
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, दया चंद, सुमरत सिंह और काशीराम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बाहड़ी, रमेश चंद भटोली प्रदेश महासचिव, ज्ञान चंद प्रदेश महासचिव, प्रो प्रेम कुमार हवाल प्रदेश महासचिव, विक्रम नायर प्रदेश महासचिव, ऐडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव, सुरेश कुमार बांबी प्रदेश सचिव, प्रवीण कौशल प्रभारी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!