राजस्थान की जालौर मैं हुई दलित छात्र इंद्र मेघवाल की हत्या के विरोध में दलित संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : सुल्तानपुर :: जितेंद्र कुमार बौद्ध : : Date 22 -08-2022 :: राजस्थान की जालौर मैं हुई दलित छात्र इंद्र
मेघवाल की हत्या के विरोध में दलित संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
सुल्तानपुर- राजस्थान के जालौर में हुई नौ वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की हत्या के विरोध में दलित संगठनों द्वारा रविवार को शाम 6:00 बजे लंभुआ बाजार के राम दरबार मंदिर से लेकर शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क के सामने दो मिनट का मौन रखकर मृतक छात्र को श्रद्धांजलि दी गई, जहां दलित संगठन के पदाधिकारियों ने राजस्थान राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा साथ ही दलित संगठनों के लोगों द्वारा मृत छात्र इंद्र कुमार मेघवाल के परिजनों के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग रखी।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
सुल्तानपुर- राजस्थान के जालौर में हुई नौ वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की हत्या के विरोध में दलित संगठनों द्वारा रविवार को शाम 6:00 बजे लंभुआ बाजार के राम दरबार मंदिर से लेकर शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क के सामने दो मिनट का मौन रखकर मृतक छात्र को श्रद्धांजलि दी गई, जहां दलित संगठन के पदाधिकारियों ने राजस्थान राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा साथ ही दलित संगठनों के लोगों द्वारा मृत छात्र इंद्र कुमार मेघवाल के परिजनों के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग रखी। राष्ट्रीय अंबेडकर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप कोरी ने बताया कि जालौर में एक जातिवादी शिक्षक द्वारा पानी का मटका से दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे छात्र की मौत हो गई। इस मौके पर विनय कुमार पूर्व वीडीसी उदय प्रताप पुरी सिद्धार्थ नेता अंकित प्रताप कोरी सिंधु कुमार कोरी राजन कनौजिया जितेंद्र कुमार मानिक लाल भास्कर हरिलाल अकेला लालचंद भारती सूर्य लाल भारती राधेश्याम बौद्ध आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
