मृतक छात्र के समर्थन में संपूर्णानगर क्षेत्रवासियों ने निकाला कैंडल मार्च , विरोध जताकर छात्र मेघवाल को दी श्रद्धांजलि
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
मृतक छात्र के समर्थन में संपूर्णानगर क्षेत्रवासियों ने निकाला कैंडल मार्च विरोध जताकर छात्र मेघवाल को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो रिपोर्ट:: अमरनाथ
लखीमपुर संपूर्णानगर खीरी आजादी के 75 वीं वर्ष गांठ से 2 दिन पूर्व देश को झकझोर कर रख देने वाली घटना राजस्थान के जालोर जिले में घटी जहां मास्टर की पिटाई द्वारा 9 वर्षीय छात्र इंद्र मेघवाल पुत्र देवाराम मेघवाल की हत्या कर दी गई सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मामला जालौन के सुराण गांव स्थित सरस्वती विद्यालय का है

सबर्न जाति का हेड मास्टर छैल सिंह के लिए अलग रखी मटकी से पानी पीने की कीमत 9 वर्षीय कक्षा 3 के छात्र इन्द्र मेघवाल पुत्र देवाराम मेघवाल को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी इस हृदय विदारक घटना का विरोध करते हुए थाना क्षेत्र संपूर्णानगर के भानपुरी खजुरिया द्वारा 17-8-2022 को असंख्य ग्रामीणों द्वारा 18- 8-22 को बसही के ग्रामीणों तथा 20-8- 22 को बिशेन पुरी के ग्रामीण तथा 23-8 -22 को ट्रक यूनियन सम्पूर्णानगर से कैंडल मार्च निकालकर संपूर्णानगर क्षेत्र वासियों द्वारा हत्यारे टीचर छैल सिंह की फांसी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ईसतिफे की न्यायिक मांग करते हुए चीनी मिल रोड संपूर्णानगर तिराहे पर श्रद्धांजलि दी गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया इस दौरान क्षेत्र के सभी जाति धर्म के लोगों ने अपनी असहमति जताई इस मौके पर जेटली भारती, सतीश चंद्रा, शिव प्रकाश, तथागत बुद्ध सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार, प्रकाश सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी असहमति जताई
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
