नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या में कब्रिस्तान के विवाद को लेकर उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या में कब्रिस्तान के विवाद को लेकर उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र : : Date 24 -08-2022 ::अयोध्या में कब्रिस्तान के विवाद को लेकर उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव

कब्रिस्तान के विवाद को लेकर उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव। अयोध्या 22 अगस्त l जिले के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के गांव अरुवावा में विगत दिनों हुए कब्रिस्तान के विवाद को लेकर उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी सिटी से मिला lप्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया कि ग्रामसभा अरुवांवा में दो समुदायों के बीच कब्रिस्तान के विवाद में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गलत तरीके से मूर्ति रख दिया जिसको लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी पुलिस प्रशासन की सजगता और सक्रियता के कारण स्थिति को सामान्य कर दिया गया था।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो पाई किंतु घटना के 1 सप्ताह बाद भी पूरे ग्राम सभा में दहशत का वातावरण व्याप्त है और गांव के पुरुष पुलिसिया उत्पीड़न के डर से घर छोड़ दिए हैं प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना पैदा की जाए और निर्दोष ग्रामीणों को परेशान ना किया जाए एसपी सिटी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच पीस कमेटी की बैठक कर दहशत का वातावरण समाप्त कराया जाएगा और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा जिसमें मैं स्वयं शामिल होऊंगा l प्रतिनिधिमंडल ने थाना महाराजगंज में एक बालिका की हत्या के बाद ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किए जाने पर किए जा रहे पुलिसिया उत्पीड़न को भी रोके जाने की मांग की l प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मायाराम वर्मा सहसंयोजक कमला प्रसाद बागी,भाकपा के जिला सचिव अशोक तिवारी राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष राम सिंह पटेल,भाकपा माले के जिला प्रभारी अतीक अहमद रालोद के उपाध्यक्ष राम शंकर वर्मा, इनोस के अजय शर्मा औऱ  प्रांतीय सचिव दिनेश दुबे आदि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!