मृत्यु के उपरांत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत रुपए दो-दो लाख बीमा दावा राशि देकर गरीबी में सहारा बन साबित हो रहा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :अयोध्या :: फूलचन्द्र : : Date 25 -08-2022 :: मृत्यु के उपरांत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत रुपए दो-दो लाख बीमा दावा राशि देकर गरीबी में सहारा बन साबित हो रहा
मृत्यु के उपरांत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत रुपए दो-दो लाख बीमा दावा राशि देकर गरीबी में सहारा बन साबित हो रहा योजना,वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार पाण्डेय अयोध्या जिले में पूरा ब्लाक के बड़ौदा यूपी बैंक शाखा शान्ती पुर खाताधारक के मृत्युपरांत बीमा योजना अन्तर्गत गरीबी में बना सहारा।बड़ौदा यूपी बैंक शाखा शांतीपुर खाताधारक सभापति मिश्रा ग्राम विशवेसरपुर की मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र सूरज मिश्रा एवं खाताधारक जोखू राम की मृत्यु उपरांत उनकी पत्नी कुशलावती देवी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत रुपए दो-दो लाख बीमा दावा राशि देकर गरीबी में सहारा बना,वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार पाण्डेय ने शाखा पर आयोजित
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
ग्राहक गोष्टी में बीमा राशि से सम्बन्धित पासबुक प्रदान करते हुए कहा कि बीमा योजना के कारण इन बेसहारा गरीब परिवारों में आर्थिक मदद मिलने से इनको काफ़ी राहत मिली है।शाखा प्रबन्धक ने सभी लोगों से कम प्रीमियम पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं बीमा सुरक्षा योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया कि खाताधारक की मृत्युपरांत आकस्मिक विपदा की घड़ी मे बीमा राशि के रूप में आर्थिक सहायता आश्रितों को प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जोखू राम मृतक की पत्नी कुशलावती ने बैंक स्टाफ एवं वी एल ई प्रमोद पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अत्यंत गरीब परिवार से है बीमा राशि मिलने से उसको बहुत बड़ा सहारा मिला है। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक मनीष कुमार एवं शैलेन्द्र प्रियदर्शी , वी एल ई प्रमोद पाण्डेय सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।गोष्ठी का संचालन बैंक के कैशियर बंटी लाल यादव ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
