नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनपद के च्यवन ऋषि आश्रम, माकर्ण्डेय ऋषि आश्रम, सारस सकिर्ट का होगा सौंदयीर्करण :– जिलाधिकारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

जनपद के च्यवन ऋषि आश्रम, माकर्ण्डेय ऋषि आश्रम, सारस सकिर्ट का होगा सौंदयीर्करण :– जिलाधिकारी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार : : Date 25 -08-2022 :: जनपद के च्यवन ऋषि आश्रम, माकर्ण्डेय ऋषि आश्रम, सारस सकिर्ट का होगा सौंदयीर्करण :– जिलाधिकारी

सुप्रसिद्ध कुंड में टूरिज्म बालकनी विकसित होगी:–जिलाधिकारी सामाजिक-धामिर्क कार्यो हेतु सत्संग भवन का होगा निमार्ण, पूरा परिसर सोलर लाइट से जगमग होगा जिलाधिकारी मैनपुरी – जिला पयर्टन एवं सांस्कृतिक परिषद की पहली बैठक में जनपद में पयर्टन विकास एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों के जीणार्द्धार से संबंधित एक दजर्न से अधिक प्रस्तावों पर सहमति दी गई। प्रदेश में जनपद में सांस्कृतिक परिषद का सबसे पहले गठन हुआ और सबसे पहले गठित समिति की बैठक आयोजित कर प्रस्तावों को पारित किया गया।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

जिला पयर्टन एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, परिषद के सदस्यों ने सवर्सम्मति से बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों को पारित किया, परिषद के अध्यक्ष, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि नगर निकायों मे महापुरुषों की मूतिर्यों की स्थापना हेतु प्रस्तुत प्रस्तावों को इस शर्त के साथ अनुमोदित किया गया कि मूर्ति स्थापना हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र, समस्त औपचारिकताएं, शासन के दिशा-निर्देशों का पालन संबंधित नगर निकाय को स्वयं करना होगा।बैठक में महाराजा तेज सिंह का किला, शीतला देवी मंदिर के जीणार्द्धार, सौन्दयीर्करण का कार्य, भूमि की उपलब्धता के आधार पर तैयार किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नगर के रामलीला मैदान, समान पक्षी विहार को विकसित किये जाने पर भी बैठक में चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि समान पक्षी विहार की शेष अधिकृत भूमि को भूमिस्वामी से उपलब्ध कराने में सहयोग करें। समान पक्षी बिहार का विकास होने पर क्षेत्र में सैलानियों का आवागमन बढ़ेगा। जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही क्षेत्र का समुचित विकास होगा। उन्होंने नगर में स्थित रामलीला मैदान की दीवारों पर पेंटिंग कराये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पयर्टन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को संयुक्त रुप से कायर्वाही करने को कहा साथ ही उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर परिसर में जल निकासी के उचित प्रबंध किए जाने, मयन ऋषि आश्रम के जीणार्द्धार, पुरातात्विक महत्व के स्थलों को चिन्हित कर उनके प्रस्ताव आगामी बैठक में शामिल किए जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में च्यमन ऋषि आश्रम औंछा, माकर्ंडेय ऋषि आश्रम बिधूना के सर्वागीण विकास का प्रस्ताव भी पारित किया गया। उक्त स्थानों पर विकास हेतु प्रस्तुत डी.पी.आर. में मंदिर के पुराने भवन के जीणोर्द्धार के साथ-साथ घाट, यज्ञशाला, डॉरमेट्री, कॉन्फ्रेंस-रूम, सामाजिक-धामिर्क कार्य हेतु सत्संग भवन, शौचालय, कुंड के जीणार्द्धार के साथ-साथ पानी की उपलब्धता हेतु समरसेबल की स्थापना, मंदिर के पीछे तालाब को टूरिज्म बालकनी के रूप में विकसित किए जाने। पूरे मंदिर परिसर के साथ-साथ घाट को सोलर लाइट से रोशन करने का प्रस्ताव शामिल है। माकर्ंडेय ऋषि आश्रम मे कुंड के चारों ओर बने सीसी रोड पर रैलिंग, फेंसिंग, मंदिर के सामने घाट को विकसित कराने, साइन बोर्ड के प्रस्ताव स्वीकृत किये गये। बैठक में सारस सकिर्ट के पयर्टन विकास, जनपद को बुद्धिस्ट परिपथ संकिसा से जोड़े जाने, रामलीला मैदान के पहुंच मार्ग के सौन्दयीर्करण, नगर पंचायत कुरावली मे स्व. मलिखान सिंह राठौर, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के नीचे रोड पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा स्थापना, मैनपुरी नगर पालिका के अंतगर्त आने वाले प्रमुख चैराहों पर सम्राट पृथ्वीराज चैहान, महाराणा प्रताप आदि महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना, ग्राम पंचायत समान में शिववक्ष सिंह राठौर, नगर पंचायत करहल में जैन स्तंभ, बाबू दशर्न सिंह यादव की प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
बैठक में सदस्य विधान परिषद ओ.पी. सिंह सदस्य विधान सभा किशनी इंजी. बृजेश कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव एड., नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर विजय पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पी.पी. सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन. मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निमार्ण, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त उद्योग, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, डी.जी.सी. राजस्व, उप क्रीड़ा अधिकारी, अध्यक्ष नगर पंचायत किशनी, अध्यक्ष प्रतिनिधि बेवर, विशंभर तिवारी, शिव प्रताप सिंह राजू आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जिला पयर्टन सूचना अधिकारी प्रदीप टमटा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!