नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकाल धरने के नवें दिन-महेंद्र वर्मा अयोध्या – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकाल धरने के नवें दिन-महेंद्र वर्मा अयोध्या

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : तिकोनिया पार्क -अयोध्या :: फूलचन्द्र : : Date 26 -08-2022 ::भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा किसान समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे अनिश्चितकाल धरने के नवें दिन महेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में जारी रहा।

kisan dharna ayodhya

पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह धरनाकारियो से बातचीत करके समस्या समाधान का आश्वासन दिया ।

ज्ञातव्य है कि भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा 18-8- 2022 से तिकोनिया पार्क में धरना चलाया जा रहा है जिसमें पांच समस्याएं पुलिस विभाग से संबंधित है जिसके समाधान के लिए क्षेत्राधिकारी नगर ने आश्वस्त किया है

और शाम तक संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके समस्या समाधान कराने का वायदा किया है।

भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकाल धरने के नवें दिन-महेंद्र वर्मा


धरना स्थल पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की एक आवश्यक पंचायत सूर्यनाथ वर्मा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें प्रशासन की लापरवाही एवं उदासीनता की निंदा की गई, राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि पुरुषोत्तम राम भी केवल 3 दिन तक समुद्र से प्रार्थना किए थे और किसान गत 9 दिन से रात- दिन धरने पर बैठकर अपनी समस्या का समाधान की मांग कर रहे हैं परंतु जिला प्रशासन पूरी तरह से कुंभकरणी नींद में सोया हुआ है जिस को जगाने के लिए शंखनाद करना पड़ेगा और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 सितंबर को धरना स्थल तिकोनिया पार्क पर किसान महापंचायत की जाएगी।


नवें दिन अनिश्चितकालीन धरने पर जिला उपाध्यक्ष रणजीत कोरी, जिला सचिव मोहम्मद अली ,जगदीश यादव ,राम नरेश यादव, सुखराम यादव, रामू चंद विश्वकर्मा ,प्रेम शंकर वर्मा, देवीदीन, बुधीराम मौर्या, उर्मिला निषाद ,भभूति निषाद, जितेंद्र कुमार ,पंकज सिंह ,शिवराम शर्मा, राम जगत यादव, सती प्रसाद वर्मा, रामबचन भारती, दशरथ सिंह ,अरविंद गोस्वामी, देवी प्रसाद वर्मा, आदि दर्जनों लोग बैठे रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!