नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिछवा / मैनपुरी गांव में निकला मगरमच्छ,ग्रामींणो में दहशत , वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बिछवा / मैनपुरी गांव में निकला मगरमच्छ,ग्रामींणो में दहशत , वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: बिछवा / मैनपुरी गांव में निकला मगरमच्छ,ग्रामींणो में दहशत , वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा

बिछवां/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के एक गाॅंव में नदी किनारे बने आश्रम में रात में नदी से निकलकर एक मगरमच्छ आश्रम में घुस आया। जव बाबा की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो बाबा दहशत में आ गये , बाबा ने सूचना परिवारीजनों व गाॅंव बालों को दी ‌। मगरमच्छ पास ही झाड़ियों में छिप गया। सुवह वह झाड़ियों में दिखाईं दिया तो सूचना थाना पुलिस व वन विभाग को दी गयी । तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया।बताते चलें कि थाना क्षेत्र की ग्रामपंचायत जगतपुर के मजरा नगला उजीर निवासी बाबा योगेश्वरानंद गाॅंव से थोड़ी दूर काली नदी के किनारे आश्रम बनाकर रह रहे है।वीती रात १२ बजे के लगभग वह पेशाब करने के लिए उठे तो उन्हें चारपाई के पास ही मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देख वह दहशत में आ गये तो उन्होंने पास लेटे अन्य परिवारीजनों को जगाया तब तक शोर सुनकर मगरमच्छ पास ही में झाड़ियों में छिप गया।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

रात भर सभी जागते रहे सुवह जव देखा तो मगरमच्छ कहीं गया नहीं वहीं झाड़ियों में बैठा था । मगरमच्छ होंने की सूचना थाना पुलिस को व वन विभाग को दी गयी। ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गयी । सूचना मिलते ही थाने के एस आई दुष्यन्त कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए तभी वन विभाग की टीम उप संभागीय वनाधिकारी वानेंन्द्र सिंह, रैंन्जर महेंन्द्र सिंह, वहादुर सिंह कमलेश तिवारी, वलवीर सिंह की टीम भी पहुंच गयी । वन विभाग की टीम मगरमच्छ को काली नदी में ही सरका देंना चाहती थी पर ग्राम प्रधान प्रभात कुशवाह व ग्रामीणों की राय थी कि इसे कहीं दूसरी जगह छुड़वाया जाय ।वन विभाग की टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तो आगरा से मगरमच्छ को पकड़ने के लिये टीम बुलाई गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से स्थानीय वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।एस डी ओ वानेंन्द्रसिंह सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को गंगा नदी फरुखाबाद में ले जाकर छोड़ा जायेगा। मगरमच्छ की लंम्बाई लगभग १२फुट और वजन लगभग दो कुन्तल होगा । मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!