नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिछवा / मैनपुरी कुरावली तहसील में समस्याओ को लेकर किसानों ने दिया धरना – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बिछवा / मैनपुरी कुरावली तहसील में समस्याओ को लेकर किसानों ने दिया धरना

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: बिछवा / मैनपुरी कुरावली तहसील में समस्याओ को लेकर किसानों ने दिया धरना

समस्याओ को जल्द हल किया जाऐगा:-एस डी एम कुरावली/मैनपुरी :– आज कुरावली तहसील में दिनाक 25 अगस्त 2022 के दिन किसानों के हित के लिए ऑल इंडिया किसान यूनियन द्वारा मासिक बैठक व धरने का आयोजन किया गया। जिसमे कई समस्याओ को लेकर किसान तहसील परिसर में इखट्टा हुए और पार्क में बैठ कर शांति पूर्ण तरीके से अपने मागो के लिए धरने पर बैठ गए। इन समस्याओं में कुछ समस्याएं ऐसी भी थी जो काफी समय से है लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कोई निवारण नही निकला है।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

इस बैठक में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नितिन यादव, (जिला महा सचिव) उदय प्रताप सिंह , सर्वेंद्र सिंह (जिला महामंत्री), अमित सिंह (जिला संगठन मंत्री), कुलदीप मिश्रा (प्रदेश संगठन मंत्री), ललित यादव (तहसील अध्यक्ष) , संदीप सिंह (तहसील उपाध्यक्ष), दिनेश (ब्लॉक अध्यक्ष), कारण (ब्लॉक उपाध्यक्ष), अरबिंद (ग्राम अध्यक्ष), व दर्जनों किसान ने इस बैठक में हिस्सा लिया। प्रातः से बैठे बैठे लग भाग 4 बजे के समय आल इंडिया किसान यूनियन के जिलाअध्यक्ष नितिन यादव ने एस डी एम को अपनी समस्या से अवगत कराया और समस्या के निवारण के लिए ज्ञापन भी सोपा जिसमे मुख्य समस्याए इस प्रकार थी :–1 :– कुरावली सी एच सी पर एक स्ट्रेक्चर मौजूद है जिससे आए दिन दो मरीज़ों के आ जाने से समस्या उत्पन हो जाती है जिसका संज्ञान ले कर अतरिक्त स्ट्रेक्चर उपलब्ध कराया जाए।2 :– लखोरा, ओछा को जाने वाला मार्ग छतिग्रस्त है बरसात के होने से मार्ग जाने योग्य नही रहता अतः मार्ग को सही कराया जाए।3 :– ग्राम नगला खड़े से नौगांव चकरोड पर अवैध रूप से कुछ दबंगो ने करीब 20 वर्षो से कब्ज़ा कर रखा है अतः नापतोल कर रास्ता खुलवाया जाए।4 :– मौसम के मद्देनज़र गांव में दवा का छिड़काव करवाया जाए जिससे संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।5 :– नौगांव से भानपुरा मार्ग को पक्का कराया जाए।इस समस्याओ को जल्द से जल्द निपटाया जाए जिससे किसानों और ग्रामीणों को होने वाली समस्याए न हो। इस समस्याओ को आल इंडिया किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने अपने लेटर पेड पर अंकित कर एस डी एम युगान्तर त्रिपाठी को ज्ञापन सोपा। जिसमे किसानों को होने वाली समस्याओं के समाधान निकाला जा सके।क्या कहा एस डी एम ने किसानों की समस्या सुन एस डी एम युगान्तर त्रिपाठी ने कहा कि सभी समस्याए जाइज़ है इनका जल्द से जल्द निवारण निकाला जाएगा। जिससे किसानों और ग्रामीणों को होने वाली समस्या से परेशानी न हो पाए। जिसके बाद किसानों को अस्वाशन दे कर अपने घर भेजा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!