मैनपुरी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया कन्या प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: मैनपुरी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया कन्या प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण
बिछवा/मैनपुरी- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने शनिवार को सुबह कन्या प्राथमिक पाठशाला विछवा का निरीक्षण किया जहां शिक्षामित्र देरी से पहुंचे तो उनकी अनुपस्थिति लगाई गई साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई साथ ही प्रधानाध्यापक को शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने व छात्र संख्या कम होने पर भी हिदायत दी गई।शनिवार को सुबह ब्लाक सुल्तानगंज के प्राथमिक कन्या विद्यालय पर बीएसए ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
बीएसए के पहुंचते ही अध्यापकों का पसीना छूट गया उन्होंने विद्यालय में पहुंचते ही छात्र संख्या जो 62 दर्ज थी जिसमें सिर्फ 28 ही उपस्थित थे जिसे बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं साथ ही दीक्षा एप के बारे में भी प्रधानाचार्य से जानकारी ली साथ ही शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही थोड़ी देर बाद शिक्षामित्र पहुंच गए उनसे स्पष्टीकरण मांग लिया वहीं उन्होंने विद्यालय में रसोईया में रखे मसाले को भी चेक किए साथी ही चावल आदि को भी देखा साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता पर उन्होंने प्रधानाचार्य पर नाराजगी जाहिर की साथ ही उन्होंने बच्चों को काफी देर तक प्रार्थना के बारे में साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी हासिल ली साथ ही ब्लैक बोर्ड पर एक सवाल जिसमें कविता में प्रकाश के स्वामी से क्या प्रार्थना की है जिसमें उन्होंने प्रकाश के बारे में बच्चों से काफी जानकारी ली लेकिन बच्चे कुछ भी नहीं बता पाए। उन्होंने उपस्थिति अधिक बढ़ाने के साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार कराए जाने के लिए निर्देश दिए हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
