हरदोई में रंजिशन विवाद में दबंगो ने युवक को पीटा,पुलिस के कार्यवाही न करने से परेशान युवक ने एसपी से लगाई गुहार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : हरदोई : : आदित्य गौतम :: हरदोई में रंजिशन विवाद में दबंगो ने युवक को पीटा,पुलिस के कार्यवाही न करने से परेशान युवक ने एसपी से लगाई गुहार
मझिला/हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र के टुर्मुकी में रंजिशन दो पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें अच्छन के साथ गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की है। स्थानीय पुलिस के कोई कार्यवाही न करने से परेशान पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आपको बताते चले कि मंझिला थाना क्षेत्र के टुर्मुकी में आधा दर्जन से अधिक दबंगो ने अच्छन के साथ मारपीट की है। अच्छन की जमीन दबंगो के घर के पास खाली पड़ी है, जिसके पास ही दबंगो ने तीन दिन पूर्व छज्जा बनाया है। जिसका अच्छन ने विरोध किया तो दबंगो ने अपने परिजनों सहित पीड़ित की पिटाई कर दी।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
जब बचाव में गांव के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देते हुए दबंग फरार हो गए। पीड़ित अच्छन ने जब इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर पल्ला झाड़ने का काम किया। पीड़ित अच्छन ने जमानत के बाद अपना मेडिकल कराया और पुलिस से दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। जिसमें पुलिस ने स्थानीय लोगों के दवाब में पीड़ित की शिकायत नहीं दर्ज की है। जिससे परेशान पीड़ित अच्छन ने एसपी राजेश द्विवेदी से पूरे मामले की शिकायत की है। जिस पर एसपी ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। हालांकि पूरे मामले में कार्यवाही न होने से दबंगों के हौसले बुलंद है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
