भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 17वे दिन
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र :: Date :05 – 9 -2022 :: भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 17वे दिन
3 सितंबर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 17वे दिन जनपद अयोध्या आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के घेराव करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर गत 18 अगस्त 2022 से तिकोनिया पार्क (सदर तहसील के सामने) अनिश्चितकालीन धरना चलाया जा रहा है बहुत छोटी- छोटी समस्या होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा अनदेखी किया जा रहा है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
और समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है पुलिस प्रशासन द्वारा भी पूरी तरह से उदासीनता बरती जा रही है जिसके कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है मजबूर होकर दिनांक 4 सितंबर 2022 को अयोध्या आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दयाशंकर मिश्रा जी का आयुक्त सभागार में घेराव करने का निर्णय लिया गया है जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा बेशर्मी का हद कर दिया गया है जिसके कारण आर पार का आंदोलन किया जाएगा। 17 दिन धरने पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रणजीत कोरी, जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा ,जिला सचिव मोहम्मद अली, डॉ राम शकल वर्मा, मस्तराम वर्मा, बैजनाथ निषाद, जगदीश यादव, संग्राम वर्मा, तिलक राम गुप्ता ,बुधीराम मोरिया, उर्मिला निषाद, लक्ष्मी देवी, प्रभावती वर्मा, लालती देवी, भभूति निषाद, निजामुद्दीन, शमशेर अली, जितेंद्र कुमार, रिबयी , संतोष वर्मा झिन्कू अली, आदि दर्जनों लोग बैठे रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
