नगर परिषद पीपलरावां में सोसायटी संचालक कर रहे हैं मनमानी पर्चियां काट देने के बाद गेहूं नहीं देते
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : देवास मध्य प्रदेश: : दिलीप शिंदे :: Date ::24 – 9 -2022 :: नगर परिषद पीपलरावां में सोसायटी संचालक कर रहे हैं मनमानी मात्र 2 दिन ही सोसाइटी खोलते हैं । जबकि सोसाइटी खोलने का समय 7 दिन अनिवार्य है लेकिन सोसायटी संचालक मात्र 2 दिन ही सोसाइटी खोलते हैं और पर्चियां काट देते हैं और गेहूं बोल देते खत्म हो गए हैं ।
गेहूं चावल इस वजह से गरीब वर्ग के लोगों को ज्यादा समस्या आती है सोसायटी संचालक गरीब वर्गों के लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं । तीन-चार महीने से बकाया हैं गेहूं चावल । उसके बाद भी संचालक गेहूं चावल नहीं देते हैं ना ही अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाता है ।
जब सोसायटी संचालक से पूछा जाता है तो अगले महीने ले जाना इस महीने गेहूं चावल खत्म हो गए हैं । पीपलरावां की सोसाइटी में चल रहा है गबन लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आम नागरिक परेशान हो रहे हैं जब हम ने ग्रामीणों से बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि 4 महीने हो चुके हैं पर्चियां काट लेते हैं लेकिन गेहूं चावल बोलते कि अगले महीने देंगे अगले महीने फिर बोल देते हैं कि अगले महीने देंगे अब देखना होगा कि प्रशासन क्या एक्शन लेता है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
