जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन अमन इंटरनेशनल विद्यालय में किया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: Date ::25 – 9 -2022 ::मैनपुरी- नेहरू युवा केंद्र मैनपुरी के तत्वाधान में दिनांक 25 सितंबर 2022 को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन अमन इंटरनेशनल स्कूल में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता कॉलेज की निर्देशक सुमन चौहान प्रधानाचार्य डॉ आरके उपाध्याय जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
इसके उपरांत सांसद जी हरनाथ सिंह यादव द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि युवा उत्सव के माध्यम से युवा अपनी अलग-अलग प्रतिभाओं का प्रस्तुतीकरण कर सकते हैं कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्रेया द्विवेदी द्वारा किया गया चित्र कविता फोटोग्राफी के प्रतिभागी को विषय और समय सीमा बताते हुए उनको निर्धारित स्थान पर प्रस्थान करने के निर्देश दिए गए मुख्य सभागार में भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम शुरू हुआ अपनी परंपरा और विरासत पर गर्व करें विषय पर युवाओं ने अपने विचार रखे भाषण प्रतियोगिता के उपरांत का आयोजन किया गया जिसमें अपनी परंपरा और विरासत पर गर्व करें विषय परिवार द्वारा सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम का समापन पुरुष एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया जिला युवा धिकारी ने निर्णायक मंडल को सम्मानित करते हुए और कहा कि भारतीय विरासत कई शताब्दियों पहले की है यह विशाल और जीवंत है हमने अपनी संस्कृति और परंपरा को शुरू से ही महत्व दिया है और इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए खूबसूरती से संरक्षित किया है
हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारे लिए महत्वपूर्ण है अंत में जिला युवा जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।
काव्यांशी मिश्रा ,बंदना राठौर और सोनम तोमर ने क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में खुशी कुमारी, सूरज कांत ,अंकित कुमार ने क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया ।कविता लेखन में अभिषेक राजपूत ,नवीन ,सुमन यादव ने क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में श्रद्धा, नाजिया बानो, दिव्यांशी राठौर ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया युवा संवाद में श्रेष्ठ चार वक्ता क्रमश रजत गॉड, शिवकांत, तुलसी गुप्ता एवं हंस रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय स्थान आरसी कॉलेज द्वारा प्राप्त किया गया एवं तृतीय स्थान बी आर अंबेडकर डिग्री कॉलेज द्वारा प्राप्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
