युवक को गोली मारकर घायल करने बाले दो लोग गिरफ्तार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मैनपुरी: : अवनीश कुमार :: Date ::28 – 9 -2022 :: युवक को गोली मारकर घायल करने बाले दो लोग गिरफ्तार
बिछवा/मैनपुरी – जमीनी विवाद के चलते गांव मधपुरी में एक युवक को गोली मारकर घायल कर देने वाले दो लोगों को पुलिस में मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है जिनके पास से 315 बोर का तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किए है पुलिस ने दोनों को लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 19 /8/2022 को रात्रि में 2:00 बजे के लगभग जमीनी विवाद के चलते गांव मधु पुरी निवासी बदन सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था पुलिस ने अनिल पुत्र प्रेमचंद के पास से एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस एक खोखा कारतूस के साथ ही इंद्रजीत पुत्र केहरीलाल के पास से दो कारतूस बरामद किए है पुलिस ने दोनों लोगों को लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
