पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री ज़फ़र अली नक़वी जी ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र के पलिया विधानसभा पहुँचकर तमाम कांग्रेसजनों से की मुलाकात
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :पलिया: : मुकेश भारती :: Date ::29 – 9 -2022 :: दिनांक 28 अगस्त को पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री ज़फ़र अली नक़वी जी ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र के पलिया विधानसभा पहुँचकर तमाम कांग्रेसजनों से मुलाकात की व मौजूदा राजनैतिक गतिविधियों पर चर्चा की एवं जनपद में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।


श्री नक़वी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक जारी “भारत जोड़ो यात्रा” में श्री राहुल गांधी जी को मिल रहा अपार जनसमर्थन विरोधियों के हैसले पस्त कर रहा है और समस्त कांग्रेसजनों में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। आने वाला समय निश्चित ही कांग्रेस का समय होगा ऐसा हमारा व हर एक कार्यकर्ता का अटूट विश्वास है।
तत्पश्चात महंगापुर गुरुद्वारा जाकर स्व. रंजीत सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व पीसीसी सदस्य श्री विनोद गर्ग, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री दीपक बाजपेई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी श्री नवनीत “राजन” यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सचिन शाह, पूर्व नगर अध्यक्ष श्री आबिद हुसैन “क़मर”, नगर महामंत्री श्री रामू त्रिवेदी, श्री बृज मौर्या, श्री गुड्डू अख्तर, श्री मुन्ना खां, श्री रामचन्दर, श्री आदिल खां, श्री अली जान, श्री गजेंद्र चौधरी, श्री फ़ैज़ी, श्री वाहिदुल खां, श्री सुरेंद्र सिंह सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
