नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षित युवा अब बेरोजगार नहीं रहेंगे-पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

शिक्षित युवा अब बेरोजगार नहीं रहेंगे-पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: Date ::1 .10 .2022:: शिक्षित युवा अब बेरोजगार नहीं रहेंगे, जनपद में नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन कराकर राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वतंत्रता आंदोलन के नायक महाराजा तेज सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित वृहद रोजगार मेले में उपस्थित प्रतिभागियों, जन-सामान्य, पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के परिपेक्ष्य में शिक्षित युवाओं के हाथ में रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें रोजी-रोटी कमाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी, गैर सरकारी, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में शैक्षिक योग्यता के आधार पर बिना किसी सिफारिश के साथ रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं, आयोजित रोजगार मेले में पंजीकरण से लेकर रोजगार मिलने तक किसी भी अभ्यर्थी को एक पैसा खर्च नहीं करना पड़ रहा है, सभी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क, पारदर्शी ढंग से अपनाई जा रही है, रोजगार मेला स्थल तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से निःशुल्क वाहन व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा कराई गई है।

मैनपुरी अब प्रदेश का सबसे विकसित जनपद बनेगा, पिछड़े जनपद के दंश से मिलेगी निजात- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में युवाओं के लिए बहुत संभावनाएं हैं, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी योग्यता, कार्य क्षमता के चलते कोई भी युवा बहुत बड़ा पैकेज पा सकता है, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में मेहनत, टैलेंट के आधार पर बहुत जल्द पदोन्नति की संभावनाएं भी रहती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश-प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि में शिक्षित, प्रशिक्षित युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर स्वतः रोजगार स्थापित करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जनपद में तमाम युवाओं ने बैंकों की मदद से अपना रोजगार स्थापित किया है, आज जनपद के युवा रोजगार उपलब्ध कराने में भी सक्षम है। उन्होने कहा कि आने वाला कल जनपद का है, जल्द ही जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी से बाहर निकल कर प्रदेश में अगडे जनपदों की श्रेणी में होगा।

जनपद के हर क्षेत्र में विकास होगा, उद्योग स्थापित होंगे, जनपद में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे – पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

विधायक भोगांव, पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार मिशन रोजगार के अंतर्गत बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है. बेरोजगार को उनके ही जनपद में रोजगार मेलों का आयोजन कर कंपनियों में रोजगार मुहैया कराया जा रहा है, बालिकाओं, महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वावलंबन, आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु तमाम योजनाएं संचालित की है। उन्होने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार गरीब, किसान, बेरोजगार नौजवान समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्तियों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, शिक्षित युवा रोजी-रोटी की तलाश में न भटकें, उन्हें समय से रोजगार के संसाधन मुहैया हों, इसके लिए सरकारी, प्राइवेट संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में बैंकों के माध्यम से सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर स्वतः रोजगार स्थापना के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के तपस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।

Avnish Kumar : Bureau Report -Mainpuri UP

वृहद रोजगार मेले के संयोजक सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने कहा कि वीर बलिदानियों की धरती पर आज प्रदेश का सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित हो रहा है. इस रोजगार मेले में देश की नामचीन कंपनियां प्रतिभाग कर दक्षता के अनुसार युवाओं को मौके पर ही रोजगार उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि बृहद रोजगार मेले का आयोजन निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा है, इस मेले में प्रतिभाग करने वाले किसी भी प्रतिभागी को एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा, सभी को पूरी पारदर्शिता, उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार मिलेगा, सभी प्रतिभागी पूरे संयम, धैर्य के साथ साक्षात्कार दें, सभी प्रतिभागियों को आज के रोजगार मेले में 04 कंपनियों में साक्षात्कार का अवसर मिलेगा। मेले के संयोजक ने कहा कि आज आयोजित मेले में 75 कंपनियों द्वारा लगभग 12 हजार शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा, आगामी 06 माह बाद जनपद में पुनः वृहद स्तर का रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें 100 से अधिककंपनियां प्रतिभाग करेंगी और लगभग 15 हजार शिक्षित युवाओं का उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि केंद्र- प्रदेश सरकार नर सेवा नारायण सेवा भाव से कार्य कर रही है, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास को चरितार्थ करते हुए बिना किसी भेदभाव के संचालित योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है, शिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी केंद्र- प्रदेश सरकार ने क्रांतिकारी निर्णय लिये हैं, रोजगार मेलों का आयोजन कराकर शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें, आर्थिक रूप से स्वावलंबी होकर समाज, प्रदेश, देश का भला कर सकें।

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले किसी भी प्रतिभागी को कोई असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मुकम्मल व्यवस्था की गई है, रोजगार मेले में लगभग 20 हजार युवाओं के प्रतिभाग करने का अनुमान है, कल शाम तक 12 हजार से अधिक युवाओं द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा चुका था, रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के साथ-साथ प्रतिभाग करने वाले शिक्षित युवाओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है, मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, प्रतिभागियों की मदद के लिए प्रांगण में कई काउन्टर स्थापित किए गए हैं, जहां से उन्हें कंपनी, किस कक्ष में जाकर साक्षात्कार देना है की जानकारी मिल सकेगी।

वृहद रोजगार मेले में हर्ष टेक्नोलॉजी, संजीव ऑटो पार्ट्स, बी.के.टी. टायर्स, मदर सन सूमी सिस्टम लिमि, धनंजय ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्रीज, तोशा इंटरनेशनल प्रा. लिमि किंग्स ग्रुप प्रा. ” लिमि, जय भारत ऑटो, धूत ट्रॉमिशन, टाटा ए.आई.जी., विमल प्लास्ट इण्डिया प्रा. लि.मि., हिटाची, रिलायंस जिओ टाटा मोटर्स, मदरसन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अर्णव इन्फोटेक, शिवगंगा, जस्ट डायल, चंदन हॉस्पिटल, अर्बन डोर, अशोका लीलैंड डिक्शन टेक्नोलॉजी, विकास ग्रुप रोजगार डॉट कॉम, प्लस-10 कंपनीज, आरा टेक्नोलॉजी, लावा मोबाइल, फ्लिपकार्ट, एस. आर. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, जस्ट डायल, अमेजन, स्वैगी आदि 75 कंपनियों ने प्रतिभाग कर जनपद के लगभग 12 हजार शिक्षित बेरोजगारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ असीम चंदेल, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, पूर्व विधायक अशोक चौहान, राहुल राठौर, अरविंद तोमर, प्रेम सिंह शाक्य, शिवदत्त भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेष चौहान, उदय चौहान, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र यादव, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य आई.टी.आई. संजय सागर, रोजगार अधिकारी विकास मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!