वसूली लक्ष्य प्राप्त ना होने पर एसई से जेई तक सभी पर होगी कार्यवाही: निदेशक कार्मिक एवं प्रबंधन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: Date ::1 .10 .2022:: मैनपुरी में वकायेदारो पर शिकंजा कसने हेतु प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है, उच्च अधिकारियो द्वारा लगातार जनपद का दौरा जारी है, आज दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक कार्मिक/प्रबंधन राजीव शर्मा जी मैनपुरी पहुचे उन्होने सर्वप्रथम उन्होने पावर हाउस कालोनी स्थित वितरण खण्ड प्रथम कार्यालय में एसई, एक्सईएन, एसडीओ एवं जेईयों के साथ विद्युत चोरी, राजस्व वसूली, बिलिंग एवं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की उन्होने कड़े निर्देश दिये कि किसी भी वकायेदार का कनेक्शन चलता ना पाये जाये 50 हजार से ऊपर के सभी घरेलू वकायेदारो के मीटर उखाड़ ले।
चक्की, नलकूप,स्कूल, मील के वकायेदारो के ट्रान्सफार्मर उतारले, शत प्रतिशत वकाये वा
ले गाँव की बिजली बन्द करदे। एक्सईएन,एसडीओ स्वयं पूर्व में वकाये पर कटे कनेक्शनो की चेकिंग करे विना वकाया जमा किये । कनेक्शन जुड़ा पाये जाने पर जेई की जवावदेही एवं लाइनमैन की सेवा समाप्त करे। उपभोक्ताओ को समय पर सही बिल उपलव्ध कराना सुनिश्चित करे। टेबिल एवं स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरो की सेवा समाप्त करे। विद्युत चोरी पर प्रभावी कार्यवाही करे, अतिसंवेदनशील क्षेत्रो में विद्युत चोरी पर कार्यवाही हेतु प्रशासन की मदद ले। उन्होने कहा कि लक्ष्य पूर्ण ना होने एसई से जेई तक सभी पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, उन्होने कहा कि निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु हर संभव प्रयास किये जाये। उपभोक्ताओ की समस्याओ का प्राथमिक्ता पर निस्तारण सुनिश्चित करे, उपभोक्ताओ का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न वर्दाश्त नही किया जायेगा/ समीक्षा के उपरांत उन्होने मैनपुरी शहर की आवास-विकास कालोनी एवं कस्वा भोगांव में पूर्व में वकाये पर कटे कनेक्शनो की जाँच की व उपभोक्ताओ से संवाद कर बिल जमा करने का अनुरोध किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
