शाहबाद विधानसभा में काशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस की तैयारी बैठक हुई
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : हरदोई: :आदित्य गौतम :: Date :: 4 .10 .2022 ::हरदोई जनपद के 155 विधानसभा शाहाबाद में मान्यवर कांशी राम साहब के 16 बे परिनिर्वाण दिवस की तैयारी बैठक शाहाबाद कस्बे के महेश पैलेस में बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में मुख्य अतिथि रणधीर बहादुर जिला अध्यक्ष हरदोई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मान्यवर काशीराम साहब के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए और 9 अक्टूबर को लखनऊ में शाहबाद विधानसभा से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की जिला सचिव सूर्यकांत निराला ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा मान्यवर साहब के कार्यक्रम में हर सेक्टर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जाना आवश्यक है।


बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
कार्यक्रम में अति बुजुर्गों एवं छोटे बच्चों को न ले जाए और अधिक से अधिक कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं वही बहुजन समाज पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी लोगों से अपील की अधिक से अधिक बहुजन समाज पार्टी के सदस्य बनाए और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराएं इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मित्रपाल लालता प्रसाद आदित्य गौतम कृष्णपाल बसपा पवन रस्तोगी गयादीन आर्य संत राम हरी राम आदि सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
