नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आलापुर के जयराम जनता जूनियर हाई स्कूल रामनगर के प्रांगण में सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब जी के 16वे महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

आलापुर के जयराम जनता जूनियर हाई स्कूल रामनगर के प्रांगण में सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब जी के 16वे महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

विधान सभा क्षेत्र आलापुर के जयराम जनता जूनियर हाई स्कूल रामनगर के प्रांगण में सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर  कांशीराम साहब जी के 16वे महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि बहुजन समाज सेवा संगठन के संरक्षक/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी रहे।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बहुजन बहुजन समाज सेवा संगठन के जिला संयोजक अरविंद कुमार ने किया।

बहुजन समाज सेवा संगठन (बी.एस-3)के तत्वाधान में सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर श्री कांशीराम साहब जी के 16वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जय राम जनता जूनियर हाई स्कूल रामनगर आलापुर अम्बेडकरनगर में हुआ। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि बी.एस-3 के संरक्षक एवं पूर्व सांसद/विधायक त्रिभुवन दत्त रहें। मुख्य अतिथि त्रिभुवन दत्त ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी भी एक बहुत ही गरीब समाज में पैदा हुए थे और उस समय तत्कालीन सामाजिक व्यवस्था के तहत जिस समाज के लोगों को इस मुल्क में पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं था,जिनको अच्छा कपड़ा पहने का,जिनको अच्छी रोटी खाने का,अच्छे मकान में रहने की व्यवस्था नहीं थी।

इस भारतवर्ष में गिट्टी से मिट्टी तक तोड़ने वाला समाज,सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने वाला समाज,खेत खलिहान में काम करने वाला समाज और चाहे माघ की ठिठुरती ठंडक हो,जेठ की तपती दोपहरी हो,सावन की झमझमाती बरसात हो,हर समय में काम करने का कार्य करता है लेकिन ऐसे समाज के लोगों को इस मुल्क में गैर बराबरी की निगाह से देखने का काम किया जाता है। बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी को जब संविधान लिखने का मौका मिला तो बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने हर समाज के साथ-साथ गरीबों,मजदूरों,दलितों,शोषितो,पिछड़ों,अकलियतो व हर समाज के लिए बराबर का दर्जा देने का काम किया और जिस दिन 26 जनवरी 1950 को इस मुल्क में बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान दिया था उस दिन बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने खिलखिला कर हंस पड़े थे कि जिस समाज के लोगों को इस मुल्क में जानवर से बद्दतर जिंदगी जीने को मजबूर किया गया,ऐसे समाज के लोगों को भी मैंने वो अधिकार दे दिया कि वो समाज की अग्रणी भूमिका अदा करके अपने जीवन का निर्वाहन करने का काम कर सके। मान्यवर श्री कांशीराम साहब एक बडे़ संगठनकर्ता थे,उन्होंने पूरे देश में बामसेफ का बड़ा संगठन खड़ा किया|सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य किया जिससे पूरे देश पर संगठन के बदौलत सत्ता परिवर्तन करने का कार्य किया जा सकें।

विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि तमाम महापुरुष इस धरती पर पैदा हुए उन्होंने अपने परिवार बसाते हुए समाज को जगाने का कार्य किया लेकिन मान्यवर श्री कांशीराम साहब एक ऐसे मसीहा है जो पूरे हिन्दुस्तान के लोगों को अपना परिवार माना और निश्चित तौर पर समाज को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मान्यवर श्री कांशीराम साहब गरीब समाज के सर्व समाज के लोगों को जिनका हक हकूक नहीं मिला है उनको संगठित करके बहुजन समाज के लोगों के हाथों में सत्ता सौपना चाहते थे। मान्यवर कांशीराम साहब ने सामाजिक परिवर्तन कर समाज को नयी दिशा दी है,जिनके विचारों को ग्रहण कर सीखने व समाज को सिखाने की जरूरत है। जिससे समाज में जागृति पैदा हो सकें|अध्यक्षता बहुजन समाज सेवा संगठन के जिला संयोजक अरविन्द कुमार ने किया|संचालन राम प्यारे निषाद ने किया। इस दौरान भंते वण्णसार,मोहित राम,बदामा देवी,कृपाशंकर,गंगा प्रसाद यादव,परमेश्वर राम,रामकेवल यादव,कैलाश सिद्धार्थ,संतोष कुमार,सत्येंद्र आर्य,राकेश कुमार,लाल बहादुर,संजय गौतम,अनिल यादव,रविंद्र कुमार, संचित कुमार,राम मूरत गौतम,प्रमोद गुप्ता,द्वारिका प्रसाद अकेला,रामचंद्र वर्मा,राजबहादुर यादव,अजय गौतम,लक्ष्मीकांत जियालाल त्यागी इंद्रजीत कृष्ण कुमार पाण्डेय,राजेंद्र वर्मा,रमेशचंद्र गौतम,विनोद प्रजापति,अजीत गौतम,आशाराम त्यागी,बच्चू लाल सोनकर, राजेंद्र प्रसाद दाढ़ी,सुरेंद्र वर्मा,ब्रह्मदेव यादव,उमाकान्त यादव,अखिलेश यादव पपलू,घनश्याम यादव,रहमुल्ला खान,अब्दुल अजीज शाह,पुद्दन भाई,सुभाष यादव,वासुदेव,राजमन गौतम,गुरुदेव गौतम,मायाराम गौतम,भीम सिंह,प्रमोद पाण्डेय,मेवालाल गौतम,नसीम अहमद,नायबे आलम,अनिल कुमार,बांकेलाल गौतम,गंगा शंकर साहू,शिवकरन यादव, राम जीत निषाद,मानिक यादव,शिव प्रसाद गौतम,मोहनलाल चौरसिया,गंगाराम गौतम,कंतराज चौरसिया,रमाकांत यादव,संजय गौतम,मंतराम यादव,रामदीन गौतम,राजमन वर्मा,पप्पू सिदिकी,दयाराम भास्कर,राम प्रवेश,दयाराम गौतम,रामनाथ गौतम,नरसिंह,शिवशंकर निषाद,श्रीमती रमादेवी,प्रेमलता,बृजमुखी,ज्ञानमती,तारा देवी,विमला सोनकर,कुमारी देवी,मीरा देवी,रीना देवी,आशा देवी,पूनम गौतम,शांति देवी,मीना देवी,गीता देवी,अमरावती देवी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!